IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला होने जा रहा है ये बात तय हो चुकी है. पाकिस्तान ने पहले भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने का फैसला किया था लेकिन बाद में आईसीसी के साथ हुई मीटिंग में पीसीबी पलट गया. पाकिस्तान अपनी इस हरकत से एक बार फिर से पूरे क्रिकेट जगत में बदनाम हो चुका है. बांग्लादेश की आड़ में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जाल बुनने की हर कोशिश की लेकिन बाद में खुद ही चौतरफा घिर गया. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अब 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी हैंडशेक करेंगे?
IND vs PAK मैच में होगा हैंडशेक?
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर होने जा रहा है. आईसीसी के साथ लाहौर में हुई मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक शर्त ये भी रखी थी कि भारतीय खिलाड़ी पाक टीम के साथ हैंडशेक करें. सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा नहीं होगा. आईसीसी ने पाकिस्तान बोर्ड की इस शर्त को दरकिनार कर दिया है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की इस शर्त को नहीं माना जा सकता क्योंकि ये उनके डोमेन से बाहर की बात है.
पहलगाम हमले के बाद बढ़ा भारत-पाकिस्तान विवाद
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नो हैंडशेक की परंपरा की शुरुआत की थी. इसके बाद अलग-अलग कई टूर्नामेंट में इसका सिलसिला जारी रहा. महिला विश्व कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अंडर 19 विश्व कप में भी नो हैंडशेक देखने को मिला. पाकिस्तान ने इस बात को भी तूल देने का भरसक प्रयास किया लेकिन बाद में पूरी तरह से साफ हो गया कि कोई भी नियम खिलाड़ियों को हाथ मिलाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है.
ये भी पढ़िए- T20 World Cup के बीच चोटिल हुआ स्टार ऑलराउंडर, लगातार दो जीत के बाद कीवी टीम को तगड़ा झटका
संबंधित खबरें
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 27 चौके-छक्कों की मदद से बनाए 173 रन
13 mins agoभारत में करोड़ों की कमाई, फिर भी विंडीज को नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
1 hr agoटीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
1 hr agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
3 hrs agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
4 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines