India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है तो क्रिकेट फैंस का जोश हाई हो जाता है। दोनों टीमें एक बार फिर एशिया कप में आमने-सामने होने वाली है। ऐसे में सभी की नजरें इस हाईबोल्टेज मुकाबले पर होगी। खास बात यह है कि दोनों टीमें इस मुकाबले में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी, ऐसे में बात अगर बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक की जाए तो टीमें एक दूसरे से किसी भी मामले में कम नजर नहीं आती हैं।
टॉप लेवल के बल्लेबाज
भारत और पाकिस्तान की बल्लेबाजी में काफी ज्यादा गहराई देखने को मिलती है। विश्व क्रिकेट के स्टार विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया की रीड हैं, तो वहीं पाकिस्तान में विश्व स्तरीय बाबर आजम के साथ मोहम्मद रिजवान बैटिंग ऑर्डर की जान है। इसके अलावा भी दोनों टीमों के मिडिल आर्डर में कॉफी गहराई देखने को मिलती है। शुभमन गिल, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव टीम को मजबूती देते हैं। हालांकि रोहित के साथ ओपनिंग में गिल का दावा मजबूत है, लेकिन चौथे नंबर पर किसे मौका मिलेगा, यह तो मैच पर ही निर्भर करेगा। वहीं पाकिस्तान में बाबर ओपनिंग की शुरुआत करेंगे, जबकि इमाम उल हक, फखर जमां का खेलना भी तय माना जा रहा है।
- विराट कोहली 275 वनडे मैचों में 12,898 रन
- रोहित शर्मा 244 वनडे मैचों में 9837 रन
पाकिस्तान
- बाबर आजम 101 वनडे मैच 5089 रन
- मोहम्मद रिजवान 58 वनडे मैच 1429 रन
अनुभव में भारत आगे
भारतीय टीम की मजबूती उसकी बल्लेबाजी है। जबकि अनुभव भी टीम इंडिया आगे नजर आती है। भारत के टॉप चार बल्लेबाज 563 वनडे मैचों का अनुभव रखते हैं। जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाज 390 मैचों का अनुभव रखते हैं। ऐसे में अनुभव के मामले में भारत आगे है। खास बात यह भारत और पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होते हैं, जहां स्पिनरों को अच्छी खासी मदद मिलती है। ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को स्पिनर गेंदबाजी खेलने का अनुभव भी पाकिस्तान से ज्यादा है। हालांकि तेज गेंदबाजी के मामले में पाकिस्तान और भारत के बीच जोरदार मुकाबला होगा। ऐसे में यह जंग रोचक होने वाली है।
ये भी देखें: Asia Cup 2023 में Virat Kohli Vs Pakistan, कितना तैयार हिंदुस्तान ?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
57 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines