LLC 2023: दोहा (कतर) में चल रहे एलएलसी मास्टर्स टूर्नामेंट (LLC Masters 2023) में मंगलवार को इंडिया महाराजा (India Maharaja) ने एशिया लायंस (Asia Lions) को 10 विकेट से रौंद दिया। इंडिया महाराजा ने इससे पहले अपने दोनों मैच हार गई थी। इस मैच में कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) की शानदार बल्लेबाजी रही। गौतम गंभीर ने 36 गेंदों में 61 बनाएं। जबकि, रॉबिन उथप्पा ने महज 39 गेंदों में 88 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए।
इससे पहले इंडिया महाराजा के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। एशिया लायंस की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज उपल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने 8 ओवर में 73 रन ठोक डाले। उपल ने 69 रन की शानदार पारी खेली। उनके आउट होने के बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और इंडिया महाराजा के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 157 पर रोक दिया। हरभजन सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और 12 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। सुरेश रैना ने दो ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
और पढ़िए – ‘हार्दिक पांड्या होंगे टीम इंडिया के परमानेंट कप्तान, बस करना होगा ये काम’, सुनील गावस्कर का दावा
दोहा में उथप्पा-गंभीर का तूफ़ान
इंडिया महाराजा को 158 रन को लक्ष्य मिला। गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा पारी की शुरुआत करने उतरे। सलामी बल्लेबाजों ने शुरू के 2 ओवर में कुछ खास नहीं किया, लेकिन उसके बाद गंभीर-उथप्पा भूखे शेर की तरह पाकिस्तानी गेंदबाजों पर टूट पड़े और जो आया, उसी को बॉउंड्री के पार पहुंचाया।
और पढ़िए – IPL 2023: विराट कोहली का RCB के लिए नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शुरू के 2 ओवर में जहां 10 रन भी नहीं बने थे, वहीं पॉवरप्ले तक यानि 6 ओवर में गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा ने 65 रन बना डाले। इसके बाद दोनों सलामी बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और महज 10 ओवर में 125 रन ठोक दिए।
नतीजन, 12.3 ओवर में इंडिया महाराजा ने 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। रॉबिन उथप्पा ने मोहम्मद हाफिज के एक ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े और अफरीदी-मिस्बाह आसमान निहारते रह गए। इंडिया महाराजा ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
15 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
27 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
28 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अभिषेक शर्मा भी मचा रहे धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines