IND vs BAN ODI World Cup 2023: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 17वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बना दिए हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी में बांग्लादेश की शुरुआत तो काफी शानदार रही। बांग्लादेश का पहला विकेट 93 के स्कोर पर गिरा। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश भारत के सामने 300 से अधिक का लक्ष्य रखेगा, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट झटक कर टीम की वापसी कराई। हालांकि, हार्दिक पांड्या इस दौरान चोटिल हो गए हैं। पांड्या के पैर में मोच आई है, इसके कारण से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है।
कुलदीप ने तोड़ी ओपनिंग जोड़ी
भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए बांग्लादेश की ओपनिंग की जोड़ी तोड़ी। बांग्लादेश की ओर से लिटन दास और तंजीद हसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। लिटन ने 82 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तंजीद ने भी 43 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। वहीं, पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम ने भी 38 रनों की पारी खेली, जिसके बदौलत टीम का स्कोर 256 तक पहुंच सका। बांग्लादेश की गेंदबाजी के दौरान भारत की शानदार फील्डिंग भी देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बीच मैदान ‘नाई’ बने Hardik Pandya, कोहली के संवारे बाल, Watch Video
राहुल ने लपका हैरतअंगेज कैच
केएल राहुल ने कीपिंग करते हुए शानदार कैच पकड़ा। राहुल पूरी तरह से हवा में उड़कर कैच को लपका। इसी तरह का एक कैच रविंद्र जडेजा ने भी लपका। जडेजा ने प्वाइंट्स पर फील्डिंग करते हुए मुशफिकुर रहीम को 38 के स्कोर पर चलता कर दिया। ये दोनों ही कैच काफी शानदार रहे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट, मोहम्मद सिराज ने दो विकेट, शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट और कुलदीप यादव ने भी एक विकेट चटकाए हैं। इस तरह हार्दिक पांड्या को छोड़कर कोई भी गेंदबाज विकेट से अछूता नहीं रहे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines