ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच अक्टूबर को ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाने में कामयाब हुई है। टीम के लिए एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। उन्होंने टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में नाबाद 101 रन की उम्दा शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले। अफ्रीका को अगर यह मुकाबला अब अपने नाम करना है तो उसे निर्धारित ओवरों में 327 रन बनाने होंगे।
श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने भी बिखेरी चमक:
किंग कोहली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रेयस अय्यर का बल्ला भी जमकर चला। उन्होंने ब्लू टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों का सामना किया। इस बीच 88.50 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके एवं दो छक्के निकले।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: कोलकाता पुलिस ने टिकट विवाद पर की थी शिकायत, BCCI उपाध्यक्ष ने दिया दो टूक जवाब
कैप्टन रोहित शर्मा भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेलने में कामयाब रहे। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 24 गेंदों का सामना किया। इस बीच 166.66 की स्ट्राइक रेट से 40 रन का योगदान दिया। शर्मा के बल्ले से इस दौरान छह चौके एवं दो छक्के निकले।
गिल, सूर्य और राहुल का बल्ला रहा खामोश:
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश रहा। टीम के लिए इस मुकाबले में जहां युवा गिल 24 गेंद में 23 रन बना सके। वहीं राहुल ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 18 एवं सूर्यकुमार यादव ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में 22 रन का योगदान दिया।
एनगिडी, जानसेन, रबाडा, शम्सी और महाराज को मिली एक-एक सफलता:
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और केशव महाराज को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी।
कोहली ने सचिन के वनडे शतकों की बराबरी की:
विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के नाम वनडे में अब क्रमशः 49-49 शतक दर्ज हैं। आगामी मुकाबलों में अगर कोहली एक और शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
7 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
58 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines