हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नीदरलैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे भारतीय बल्लेबाज, अय्यर- राहुल का शतक, दिया पहाड़ जैसा लक्ष्य

बेंगलुरु में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाने में कामयाब हुई है।

विज्ञापन
श्रेयस अय्यर का जलवा। (BCCI/Twitter)

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु में जारी है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाने में कामयाब हुई है। मैच के दौरान उम्दा बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाने में कामयाब रहे।

28 वर्षीय बल्लेबाज ने ब्लू टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 94 गेंदों का सामना किया। इस बीच 136.17  की स्ट्राइक रेट से नाबाद 128 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके एवं पांच बेहतरीन छक्के निकले। विपक्षी टीम को अब अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है तो निर्धारित ओवरों में 411 रन बनाने होंगे।

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को तोड़ने से चूके किंग कोहली, इस खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

विज्ञापन

राहुल ने जड़ा वनडे करियर का सातवां शतक:

श्रेयस अय्यर ही नहीं बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल का बल्ला भी जमकर चला। उन्होने टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 102 रन की शतकीय पारी खेली। यह उम्दा पारी उनके बल्ले से महज 64 गेंद में निकली है। इस दौरान उन्होंने 11 चौके एवं चार बेहतरीन छक्के जड़े।

रोहित, गिल और कोहली ने जड़ा अर्धशतक:

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल नीदरलैंड के खिलाफ जहां शतक लगाने में कामयाब रहे। वहीं रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली ने उम्दा बल्लेबाजी हुए अर्धशतक लगाया। पारी का आगाज करते हुए कैप्टन रोहित शर्मा 54 गेंद में 61 रन का योगदान देने में कामयाब रहे, जबकि गिल और कोहली ने क्रमशः 51-51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन

नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे रहे सबसे सफल गेंदबाज:

भारत के खिलाफ नीदरलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज बास डी लीडे रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 82 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। उनके अलावा रूलोफ वान डेर मेरवे और पॉल वैन मीकेरेन ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola