India vs Australia, 3rd T20I 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाने में कामयाब हुई है। विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है तो अब निर्धारित ओवरों में 223 रन बनाने होंगे।
ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शतक:
पारी का आगाज करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने ब्लू टीम के लिए 57 गेंदों का सामना करते हुए 215.78 की स्ट्राइक रेट से 123 रन की सर्वाधिक नाबाद शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके एवं सात बेहतरीन छक्के निकले। गायकवाड़ के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का यह पहला शतक है।
यह भी पढ़ें- पीटर हैंड्सकॉम्ब आउट होने के बावजूद नहीं छोड़ रहे थे क्रीज, कॉमेंटेटर और अंपायर हुए हैरान, देखें वीडियो
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने भी बिखेरी चमक:
मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी अच्छे लय में नजर आए। टीम के लिए यादव ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में 39 रन की बहुमूल्य पारी खेली। वहीं तिलक ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में नाबाद 31 रन का योगदान दिया।
यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन सस्ते में लौटे पवेलियन:
तीसरे टी20 मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन का बल्ला खामोश रहा। पारी का आगाज करते हुए जहां यशस्वी छह गेंद में एक चौका की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं किशन पांच गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता तक नहीं खोल पाए।
केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और आरोन हार्डी ने चटकाए विकेट:
ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे टी20 मुकाबले में केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और आरोन हार्डी क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। रिचर्डसन ने जहां ईशान किशन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं बेहरेनडॉर्फ ने यशस्वी और हार्डी ने सूर्यकुमार यादव को अपने जाल में फंसाया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
17 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
27 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines