IND W vs THAI W: भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

IND W vs THAI W: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ की. इस मैच में शेफाली वर्मा को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. शेफाली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी.

दीप्ति शर्मा महिला एशिया कप 2026 में/ Image Source; Screengrab/ sony

दीप्ति शर्मा महिला एशिया कप 2026 में/ Image Source; Screengrab/ sony

IND W vs THAI W: वुमेंस एशिया कप 2026 का तीसरा मुकाबला 30 अगस्त को भारतीय महिला टीम और थाईलैंड महिला टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम को औसतन शुरुआत मिली.

विज्ञापन

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. भारत ने अंत में 94 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीता. दीप्ति शर्मा टी-20आई महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गईं और इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 159 रन

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरीं स्मृति मंधाना ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए. हालांकि वह इस मैच में रन आउट हो गईं. इसके बाद मोर्चा शेफाली वर्मा ने संभाला. उन्होंने 36 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए. नंबर 3 पर प्रतिका रावल बल्लेबाजी के लिए उतरीं. उन्होंने इस मैच में अपना टी-20आई डेब्यू किया. डेब्यू मैच में प्रतिका बड़ी पारी नहीं खेल पाईं और 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गईं.

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी निराश किया और 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. भारती फूलमाले ने 14 गेंदों में 13 रनों का योगदान दिया. ऋचा घोष ने 0, दीप्ति शर्मा ने 5 और प्रेमा रावत 6 रन बनाकर आउट हुईं. भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 8 गेंदों में 15 रनों की नाबद पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर में 159/9 रनों तक पहुंचाया.

विज्ञापन

थाईलैंड की ओर से सुलीपोर्न लाओमी ने 3 विकेट झटके. इसके अलावा सुनीदा चतुरोंगरत्तना को 2 सफलता मिली, जबकि थिपाचा पुत्थावोंग और चानिडा सुथिरुआंग को 1-1 सफलता मिली.

थाईलैंड को मिली हार

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में 65 रनों पर सिमट गई. थाईलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन नन्नापत कोंचरोएनकाई ने बनाए. उन्होंने 48 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर सका. सलामी बल्लेबाज नट्टाकन चंतम और फन्नीता माया ने क्रमश 4 और 6 रन बनाए. अफिसारा सुवांचोनराथी 1 और चानिडा सुथिरुआंग ने 5 रनों का योगदान दिया. इस तरह भारत ने 94 रनों के अंतर से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

भारत की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा को 3-3 सफलता मिली. दीप्ति टी-20आई महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बनीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ