IND W vs PAK W: महिला एशिया कप 2026 में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम 55 रनों पर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मुकाबले को एकतरफा अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई. भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इससे पहले भारत ने थाईलैंड और हांगकांग महिला टीम को एकतरफा हराया था.
पाकिस्तान ने बनाए 55 रन
सलामी बल्लेबाजी की भूमिका में उतरीं मुनीबा अली ने 15 गेंदों में 13 और शवाल जुल्फिकार 14 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गईं. भारतीय गेंदबाजों के आगे इन बल्लेबाजों की भी एक भी नहीं चली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए गुल फिरोजा उतरीं. उन्होंने 4 गेंदें खेलीं और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. वहीं, आयशा जफर 7 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गईं. सदाफ शमास और कप्तान फातिमा सना ने भी निराश किया. सदाफ 8 गेंदों में 3 और पाकिस्तानी कप्तान 7 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गईं. पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में ही 55 रनों पर सिमट गई.
भारत की ओर से श्री चरणी और क्रांति गौड़ ने कमाल का प्रदर्शन किया. चरणी ने 4 ओवर में 7 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा प्रेमा रावत ने 4 ओवर में 9 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 1 और दीप्ति शर्मा को 2 सफलता मिली.
भारत ने हासिल किया लक्ष्य
लक्ष्य का पीछी करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 6 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 11 गेंदों में 9 रन बनाए थे. वहीं, प्रतिका रावल 3 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गई थीं. भारत को 3 झटके शुरुआत में लगे. लेकिन लक्ष्य छोटा था इसलिए भारत को जीत दर्ज करने में कोई मुश्कलों का सामना नहीं करना पड़ा. हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों में 18 और दीप्ति शर्मा ने 14 गेंदों में 12 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत ने इस तरह 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
पाकिस्तान की ओर से तीनों ही विकेट फातिमा सना ने लिए. उन्होंने 1.4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. इसके अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिल पाई
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines