World Cup 2023 Points Table: आईसीसी विश्व कप 2023 के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मात दे दी है। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप 2023 का लगातार तीसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम को इस जीत से काफी फायदा मिला है। भारत इस मुकाबले को अपने नाम करने के बाद आईसीसी विश्व कप 2023 प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच गया है।
भारत ने कीवी टीम को पछाड़ा
इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम विश्व कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर थी, लेकिन पाकिस्तान को बुरी तरह हराने के बाद भारत नंबर वन पर पहुंच गया है। भारत ने रैकिंग के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ही 1.604 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर थे, लेकिन अब भारत 1.821 नेट रन रेट के साथ प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने दूसरे स्थान पर रहे साउथ अफ्रीका को भी पीछे छोड़ दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान को लगातार आठवीं मैच हरा दी है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड अजेय रहा है।
भारत ने तीनों मुकाबला एकतरफा जीता
भारत ने विश्व कप के तीनों मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने सबसे पहले 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मुकाबला हराया। इसके बाद भारत ने विश्व कप के दूसरे मुकाबले में भी अफगानिस्तान को बुरी तरह हरा दिया। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर लग रहा था कि यह मुकाबला टक्कर का हो सकता है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान को भी एकतरफा मैच हरा दिया है। तीनों मैच को एकतरफा अपने नाम करने के कारण भारत का नेट रन रेट काफी शानदार हो गया है। यही कारण है कि भारत विश्व कप की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
16 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines