IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला गया. भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. दोनों ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने लगातार तीसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया.
न्यूजीलैंड ने बनाए थे 198 रन
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की इस शानदार जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 113 रन ठोक दिए. वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेलकर कीवी गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली.
अभिषेक शर्मा के दम पर भारत ने दर्ज की आसान जीत
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस बार ओपनिंग जोड़ी में नया प्रयोग किया. अभिषेक शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने पहुंचे. दोनों ने मैदान पर उतरते ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. पहले ही ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 26 रन बटोरकर मुकाबले का रुख तय कर दिया. पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर टीमों के बीच पहले ओवर में पहली बार इतने रन बने.
इसके बाद पावरप्ले में भी भारतीय बल्लेबाजों का तूफान जारी रहा. अभिषेक शर्मा ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए महज 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने भी तेजी से रन बनाते हुए उनका पूरा साथ दिया. दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए. भारतीय टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बना डाले. पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान बनाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इस तरह भारत ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के दम पर न सिर्फ मुकाबला जीता, बल्कि सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लिया.
संबंधित खबरें
वैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
58 mins agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
1 hr agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
2 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
3 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
3 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
4 hrs agoLIVE: भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, 3-0 से सीरीज किया अपने नाम
4 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
5 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines