ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का विजय अभियान जारी है। टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को पुणे में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम सात विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। टीम इंडिया की जारी टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है। पुणे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इसे तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। भारतीय टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।
कोहली, गिल और रोहित ने बिखेरा जलवा:
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के लिए विराट कोहली, शुभमन गिल और कैप्टन रोहित शर्मा जबर्दस्त लय में नजर आए। टीम के लिए जहां कोहली ने शतक लगाया। वहीं गिल ने अर्धशतक लगाया। कैप्टन रोहित शर्मा महज दो रन से अर्धशतक से चूक गए।
यह भी पढ़ें- क्या सारा का है जादू? गिल ने जड़ा अर्धशतक, तो फैंस ने… को दिया श्रेय
विराट कोहली ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों का सामना किया। इस बीच 106.18 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 103 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके एवं चार छक्के निकले। कोहली के अलावा गिल ने 55 गेंद में 53 रन की पारी खेली। वहीं कैप्टन शर्मा 40 गेंद में 48 रन का योगदान देने में कामयाब रहे।
मेहदी हसन मिराज ने चटकाए दो विकेट:
भारत के खिलाफ विपक्षी टीम की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मेहदी हसन मिराज रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। उनके अलावा हसन महमूद एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
256 रन बनाने में कामयाब हुई थी बांग्लादेश:
इससे पहले पुणे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए लिटन दास ने 82 गेंद में 66 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा तंजीद हसन भी उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन का योगदान दिया।
बुमराह, सिराज और जडेजा ने चटकाए दो-दो विकेट:
भारत की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की। इन गेंदबाजों के अलावा शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
नमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
33 mins agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
1 hr agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
1 hr agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
2 hrs agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
3 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
3 hrs agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
3 hrs agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
4 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines