IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया और सीरीज भी जीत ली. भारत की ओर से गेंदबाजी में नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए, जबकि बल्लेबाजी में मोर्चा संजू सैमसन ने संभाला. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.
159 रन ही बना पाई थी अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन ही बनाए थे. सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज एक बार फिर फ्लॉप हो गए. वह खाता तक नहीं खोल सके और अर्शदीप सिंह ने उन्हें पवेलियन लौटाया. पहले मैच में भी वह डक पर आउट हुए थे.
इसके बाद अफगानिस्तान के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. सेदिकुल्लाह अटल ने 15 गेंदों में 12 रनों की धीमी पारी खेली. इसके अलावा गुलबदिन नायब ने 8 गेंदों में 10 रन बनाए थे. वहीं, दरवेश रसूली 15 गेंदों में 26 रन ही बना सके.
मोहम्मद नबी ने अंत में 14 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया, जबकि राशिद खान ने तूफानी बल्लेबाजी की और टीम के लिए 16 गेंदों में 28 रन जोड़े.
भारत की ओर से गेंदबाजी में नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 3 ओवर में 24 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 सफलता मिली. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली.
संजू सैमसन की तूफानी पारी
भारत की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 22 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 7 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने भी 19 गेंदों में 39 रन बनाए थे.
इसके बाद ईशान किशन ने नाबाद पारी खेली. उन्होंने 23 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 15 रनों की नाबाद पारी खेली. श्रेयस अय्यर नाबाद नहीं लौट सके. उन्होंने 11 गेंदों में 11 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान को छोड़कर कोई भी गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. उन्होंने 3.5 ओवर में 36 रन खर्च कर 3 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा किसी भी अफगानी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
54 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य, शाई होप ने ठोका शतक
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines