IND vs NZ: भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जो अब तक किसी दूसरी टीम के नाम नहीं थी. न्यूजीलैंड को हराते ही भारत 200 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया. खास बात यह रही कि यह ऐतिहासिक जीत भारत के 300वें टी20 इंटरनेशनल मैच में आई. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत का नया मुकाम हासिल करने के साथ कई पुराने रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए.
मैच में एक समय भारतीय टीम की स्थिति काफी मुश्किल हो गई थी. 70 रन के भीतर पांच विकेट गिरने के बाद जीत की राह आसान नहीं थी, लेकिन तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने अहम साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया. दोनों के प्रयासों से भारत ने 181 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया.
भारत का सफल रन चेज बना खास रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 70 रन तक पहुंचने से पहले ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और लक्ष्य तक पहुंचकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. टी20 इंटरनेशनल में पांच विकेट 70 या उससे कम रन पर गिरने के बावजूद सफल रन चेज के मामले में भारत का 181 रन का लक्ष्य हासिल करना दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन है.
इस रिकॉर्ड में भारत से आगे पापुआ न्यू गिनी की टीम है. उसने 2022 में सिंगापुर के खिलाफ महज 53 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए 204 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था.
भारत ने श्रीलंका का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के साथ भारत ने इस सूची में श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया. श्रीलंका ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद 174 रन का लक्ष्य हासिल किया था. भारत ने 70 रन पर पांच विकेट खोने के बावजूद 181 रन बनाकर इस आंकड़े को पार कर लिया.
इस सूची में पाकिस्तान और रोमानिया की टीमों के नाम भी सफल रन चेज दर्ज हैं. पाकिस्तान ने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 40 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद 173 रन का लक्ष्य हासिल किया था. वहीं, रोमानिया ने 2025 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ 65 रन पर पांच विकेट गिरने के बावजूद 172 रन बनाकर जीत दर्ज की थी.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
1 hr agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
1 hr ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
2 hrs agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
2 hrs agoदूसरे टी20 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने अपने नाम की उपलब्धि
2 hrs agoतिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
3 hrs agoगंभीर का गुरुमंत्र पड़ा न्यूजीलैंड पर भारी, तिलक वर्मा ने खोला बड़ा राज
3 hrs agoतिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
3 hrs agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
4 hrs agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines