ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला दो अक्टूबर को भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम 302 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही। वर्ल्ड कप इतिहास की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाज भी जबर्दस्त लय में नजर आए। यही वजह रही कि 358 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवर में महज 55 रन पर ढेर हो गई।
श्रीलंका के पांच बल्लेबाज खाता खोलने में रहे नाकामयाब:
श्रीलंकाई बल्लेबाज आज के मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल असहाय नजर आए। हाल यह रहा कि पांच बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। इसमें पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दुशान हेमन्था और दुष्मंथा चमीरा का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- MCA के सम्मान से गदगद हुए सचिन तेंदुलकर, पोस्ट के जरिए जाहिर की भावनाएं
कसुन राजिथा, महेश तीक्षणा और एंजेलो मैथ्यूज डबल डिजीट में पहुंचने में रहे कामयाब:
भारत के खिलाफ आज के मुकाबले में श्रीलंका की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज डबल डिजीट में पहुंचने में कामयाब रहे। टीम के लिए राजिथा ने 17 में 14, तीक्षणा ने 23 गेंद में नाबाद 12 और मैथ्यूज ने 25 गेंद में 12 रन का योगदान दिया।
भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर:
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा रहा। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पांच ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 18 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की। शमी के अलावा मोहम्मद सिराज सात ओवर में 16 रन खर्च करते हुए तीन और जसप्रीत बुमराह एवं रवींद्र जडेजा क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
मुंबई में 358 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारत:
इससे पहले मुंबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।
युवा गिल ने पारी का आगाज करते हुए 92 गेंद में 92 रन, विराट कोहली ने 94 गेंद में 88 और श्रेयस अय्यर ने 56 गेंद में 82 रन का योगदान दिया। कैप्टन रोहित शर्मा का बल्ला आज बिल्कुल खामोश रहा। वह महज चार रन बनाकर आउट हुए।
मदुशंका ने चटकाए पांच विकेट:
भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए सबसे सफल गेंदबाज दिलशान मदुशंका रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की। मदुशंका के अलावा टीम के लिए दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट चटकाए।
वनडे फॉर्मेट में भारत को मिली है दूसरी सबसे बड़ी जीत:
वनडे फॉर्मेट में रन के लिहाज से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले ब्लू टीम को श्रीलंका के खिलाफ ही तिरुवनंतपुरम में 317 रन से जीत मिली थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 391 रन बनाए थे। वहीं विपक्षी टीम 73 रन पर ढेर हो गई थी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
53 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines