India vs Australia, 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (तीन दिसंबर) बेंगलुरु में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम छह रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। इसके साथ ही ब्लू टीम का इस सीरीज पर भी 4-1 के बड़े अंतर से कब्जा हो गया है। विपक्षी टीम को जीत के लिए निर्धारित ओवरों में 161 रन बनाने थे, लेकिन वह निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी।
बेन मैकडरमॉट ने जमाया रंग:
मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेन मैकडरमॉट अच्छे लय में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 150.00 की स्ट्राइक रेट से 54 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच बेहतरीन छक्के निकले। इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। मैकडरमॉट के अलावा पारी का आगाज करते हुए ट्रेविस हेड ने 18 गेंद में 28 रन का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें- एडम जंपा और शेन वॉटसन का रिकॉर्ड ध्वस्त, भारत के खिलाफ टी20 में अब यह AUS गेंदबाज है सबसे घातक
ऑस्ट्रेलिया के ये धुरंधर बल्लेबाज रहे फ्लॉप:
पांचवें टी20 मुकाबले में कंगारू टीम को जोश फिलिप, आरोन हार्डी, टिम डेविड और मैथ्यू शॉर्ट जैसे बल्लेबाजी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इन बल्लेबाजों का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। फिलिप जहां चार गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं हार्डी ने 10 गेंद में छह, डेविड ने 17 गेंद में 17 और शॉर्ट ने 11 गेंद में 16 रन का योगदान दिया।
मुकेश, रवि और अर्शदीप की उम्दा गेंदबाजी:
बल्लेबाजी के दौरान जहां श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर चला। वहीं गेंदबाजी के दौरान मुकेश कुमार ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। मुकेश के अलावा रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता हाथ लगी।
160 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारत:
इससे पहले बेंगलुरु में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयर अय्यर ने 37 गेंद में 53 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अक्षर पटेल 21 गेंद में 31 रन का योगदान देने में कामयाब हो पाए थे।
बेहरेनडॉर्फ और बेन ड्वारशुइस ने चटकाए दो-दो विकेट:
पांचवें टी20 मुकाबले में जेसन बेहरेनडॉर्फ और बेन ड्वारशुइस क्रमशः दो-दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इन दोनों गेंदबाजों के अलावा आरोन हार्डी, नाथन एलिस और तनवीर संघा क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में सफल रहे।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines