Rinku Singh Entry: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिंकू सिंह आमतौर पर टी20 के परफेक्ट बल्लेबाज माने जाते हैं, लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट में भी रिंकू सिंह अपने बल्ले से आग उगलते दिखेंगे। रिंकू सिंह की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में एंट्री हो गई है। बीसीसीआई ने आज यानी मंगलवार को रिंकू सिंह का नाम स्क्वाड के लिए ऐलान कर दिया है। ऐसे में फैंस भी रिंकू को खेलते देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अब देखने वाली बात होगी कि रिंकू अपने अंदाज में कुछ बदलाव करते हैं, या फिर टी20 अंदाज में ही टेस्ट क्रिकेट भी खेलते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम? यहां पढ़ें सभी 5 दिनों का अपडेट
कब खेला जाएगा अगला मुकाबला
गौरतलब है कि भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा है। अब इसका दूसरा मुकाबला 24 जनवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच 4 दिनों का ही होता है, जिसमें भारत की ए टीम इंग्लैंड लायन्स के साथ खेल रही है। बता दें कि भारत सीरीज का पहला मुकाबला आसानी से गवा देती, लेकिन स्टार बल्लेबाज केएस भरत और साई सुदर्शन ने भारतीय ए टीम के लिए शानदार पारी खेली और हारा हुआ मैच ड्रॉ करा दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारत के खिलाफ खेलेंगे 3 ‘भारतीय’ खिलाड़ी, टीम इंडिया के लिए जीत चुके हैं वर्ल्ड कप
केएस भरत हैं मुख्य टीम के हिस्सा
अब दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच दो-दो हाथ होने वाली है। अब देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज में रिंकू सिंह का बल्ला किस कदर तूफान मचाता है। बता दें कि भारत ए के साथ जुड़ने वाले खिलाड़ी केएस भरत को भारत की मुख्य टीम में भी शामिल किया गया है। 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है, इस सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले में केएस भरत को खेलने का मौका मिला है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज में खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines