नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड स्क्वाड का ऐलान कर दिया। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से यश दयाल और रवींद्र जडेजा को बाहर कर दिया।
उनकी जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को जगह दी है। इसी के साथ चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश ए के खिलाफ चार दिवसीय 2 मैचों के लिए भारत की ए टीम का भी चयन किया है। अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है। जबकि सरफराज खान को भी जगह दी गई है। उत्तर प्रदेश के लेफ्ट आर्म स्पिनर सौरभ कुमार ने भी टीम में जगह बनाई है। अंडर 19 कप्तान यश ढुल को भी टीम में जगह मिली है।
रोहन कुन्नूमल को पहली बार जगह
केरल के रोहन कुन्नुमल के लिए पहली बार भारत ए के लिए कॉल मिला है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है। इस साल अकेले कुन्नुमल ने नौ प्रथम श्रेणी पारियों में चार शतक लगाए हैं।
शानदार फॉर्म में हैं सौरभ कुमार
2019-20 रणजी ट्रॉफी के बाद से शानदार रिटर्न के बाद सौरभ पिछले साल फरवरी से राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। वह हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ए टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने श्रृंखला के अंतिम मैच में नौ विकेट लेकर मेजबान टीम को 1-0 से श्रृंखला जीतने में मदद की। इससे पहले, उन्होंने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में यूपी के लिए अहम भूमिका निभाई थी। कुल मिलाकर दो सत्रों से 12 रणजी ट्रॉफी मैचों में सौरभ के नाम 58 विकेटों दर्ज हैं। सौरभ की यूएसपी लंबे स्पैल फेंकने की क्षमता है।
पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम:
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत सेठ
दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम:
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत शेठ, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, केएस भरत (wk)
ये है शेड्यूल
पहला चार दिवसीय मैच- 29 नवंबर से 2 दिसंबर
दूसरा मैच- 6 दिसंबर से 9 दिसंबर
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
13 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
39 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines