ODI Tri Series: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. बीसीसीआई की तरफ से इस सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में होगी तो वहीं रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है. 9 जून से सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस ट्राई सीरीज में टीम इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग 11 क्या हो सकती है.
ओपनिंग करने का मौका किसे मिलेगा?
इंडिया ए की टीम में ऐसे 3 ओपनर हैं जो कि आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह का हालिया फॉर्म कमाल का नजर आ रहा है. ऐसे में मैनेजमेंट किन 2 को ओपनिंग के लिए चुनती है देखना काफी दिलचस्प होगा. प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इसके बाद नंबर 3 पर कप्तान तिलक वर्मा उतर सकते हैं और उनके बाद रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं.
ऑलराउंडर की होगी भरमार
इंडिया ए की इस प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर की कोई कमी नहीं होगी. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए आयुष बदोनी होंगे तो वहीं इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और निशांत सिंधू 7वें नंबर पर खेलने उतर सकते हैं. आयुष बदोनी और निशांत सिंधू बल्ले के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी में भी असरदार साबित हो सकते हैं. इसके बाद गेंदबाजी के लिए यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, हर्ष दुबे और विप्रज निगम होंगे.
टीम इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी (ऑलराउंडर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर-बल्लेबाज), निशांत सिंधू (ऑलराउंडर), हर्ष दुबे (ऑलराउंडर), यश ठाकुर (तेज गेंदबाज), अंशुल कंबोज (तेज गेंदबाज), विप्रज निगम (स्पिनर)
ये भी पढ़िए- BCCI का मास्टर स्ट्रोक, खत्म होगा मोहम्मद शमी इंतजार! इस सीरीज से टीम इंडिया में हो सकती है वापसी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines