हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज, कप्तान का भी नहीं चला बल्ला

India A vs Australia A: भारतीय A टीम और ऑस्ट्रेलिया A टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के 3 स्टार खिलाड़ी फ्लॉप हो गए. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर शिकंजा कसा.

विज्ञापन
रुतुराज गायकवाड़/ Image Source: ANI

India A vs Australia A: भारतीय A टीम और ऑस्ट्रेलिया A टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के 3 स्टार खिलाड़ी भारतीय A टीम की ओर से फ्लॉप हो गए, जबकि ये बल्लेबाज भारतीय सीनियर टीम की ओर से खेलते हैं. इन खिलाड़ियों के आउट होते ही भारतीय टीम मुश्किल में आ गई है.

भारत के 3 स्टार खिलाड़ी हुए फेल

भारतीय A टीम दूसरे वनडे मैच में 276 रनों का पीछा कर रही है. हालांकि ये स्कोर बड़ा नहीं है. इसके बाद भी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को मौका नहीं मिला. सुदर्शन ने 29 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की और क्रीज पर जम नहीं पाए.

इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 गेंदों में 1 रन बनाए. हालांकि पडिक्कल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन इंडिया A के लिए इस मैच में पडिक्कल भी फ्लॉप हो गए.

विज्ञापन

वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी अपने बल्ले से खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 5 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके भी लगाए. गायकवाड़ को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए भारतीय A टीम की कप्तानी मिली है. लेकिन वह कप्तानी पारी अब तक इस सीरीज में नहीं खेल पाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: रांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी मैदान पर वापसी

विज्ञापन

गायकवाड़ को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिला था. वह पहले और दूसरे वनडे मैच में नाबाद लौटे थे, जबकि तीसरे मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी भी खेली थी.

ऑस्ट्रेलिया A ने बनाए 275 रन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 275/10 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन सैम कॉन्स्टास ने बनाए. उन्होंने 88 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जोश फ्लिप ने 58 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया. वहीं, नाथन मैकस्वीनी ने 39 गेंदों में 32 रन बनाए. भारत की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 9 ओवर में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा यश ठाकुर को 2 सफलता मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चोट की मार झेल रही भारतीय टीम, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, BCCI CoE रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola