India Champions vs Australia Champions: इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का पहला मुकाबला खेला गया. जहां पर उस्मान ख्वाजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया. जिसके बाद इंडिया चैंपियंस की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 16.2 ओवरों में 150 रनों पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की टीम इसी के साथ 46 रनों से हार गई. युवराज सिंह ने कप्तानी पारी खेली है.
इंडिया चैंपियंस ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया चैंपियंस को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू सिर्फ 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने 31 रनों की बेहद अहम पारी खेली. स्टुअर्ट बिन्नी सिर्फ 13 रन ही बना सके. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान युवराज सिंह ने 44 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. युवराज सिंह का साथ देते हुए युसूफ पठान ने भी 20 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली.
जिसके बाद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ऋषि धवन ने अंत में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों में ही नाबाद 35 रनों की पारी खेली. 291.67 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1 चौका और 4 छक्के जड़े. जिसके कारण ही इंडिया चैंपियंस की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 196 रन बना दिए. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के लिए बेन हिल्फेनॉस, बेन लाफलिन और फवाद अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किए. हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टार खिलाड़ियों के बिना इस मुकाबले में उतरी.
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को मिली करारी हार
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को भी खराब शुरुआत मिली. कप्तान उस्मान ख्वाजा पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. वहीं बेन डंक भी सिर्फ 6 रन ही बना सके. सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट ने इस दौरान 28 गेंदों में 65 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 लंबे-लंबे छक्के जड़े. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए जो बर्न्स ने 45 रनों की बेहद अहम पारी खेली.
ये भी पढ़ें: 6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
इन दोनों बल्लेबाजों के बाद कोई भी ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाज मैदान पर समय नहीं बिता सका. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.2 ओवरों में ही 150 रन बनाकर सिमट गई और मुकाबला 46 रनों से हार गई. इंडिया चैंपियंस के लिए तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने 4 विकेट हासिल किए. इसके अलावा मोहित शर्मा को भी 3 सफलता मिली. इस दौरान हरभजन सिंह को 1 तो वहीं पीयूष चावला को 2 सफलता मिली. जीत के साथ इस टूर्नामेंट में इंडिया का आगाज हुआ है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
10 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines