IND W vs ZIM W: मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. तीसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे के सामने टीम इंडिया ने जीत के लिए 217 रन का टारगेट रखा है. भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहद शानदार पारी खेली. लेकिन वो शतक जड़ने से चूक गई.
हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी
पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में मोर्चा खुद संभाला. उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए अपनी को 200 रन के पार पहुंचाया. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरी दिग्गज हरमनप्रीत कौर 41 गेंदों में नाबाद 91 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. 221.95 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने इस पारी में 5 छक्के और 10 चौके भी जड़े. हरमनप्रीत कौर लंबे समय के बाद अपने पुराने रंग में नजर आए हैं.
लंबे समय के बाद हरमनप्रीत कौर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरी. जिसका फायदा भी उन्हें मिला. जिम्बाब्वे के किसी भी गेंदबाज के पास उनका कोई भी तोड़ नहीं था. ओवर खत्म हो गए नहीं, तो हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में अपने टी-20 करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ सकती थी. कौर को मंधाना के बल्लेबाजी नहीं करने का फायदा मिला है. अब वो आने वाले टी-20 सीरीज में भी नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करती हुई नजर आना चाहेंगी.
टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
शेफाली वर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज अनुष्का शर्मा के साथ मैदान पर उतरीं. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 5.2 ओवरों में 54 रन की साझेदारी हुई. अनुष्का 20 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं. दिग्गज बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं. उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 84 रन जुटाकर टीम को 152 के स्कोर तक पहुंचा दिया.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत, खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली ने 37 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली. कप्तान मंधाना इस पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरीं. भारत ने 20 ओवरों की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए. मेहमान टीम की तरफ से बिलवड बिजा ने 4 ओवरों में 50 रन देकर 3 विकेट निकाले. जबकि नोमवेलो सिबांडा, तेंडाई मकुशा और न्याशा ग्वानजुरा ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा, फैंस का प्यार देख गदगद हुए किंग कोहली
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
1 hr agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
2 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
2 hrs agoटीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
5 hrs agoना स्पिन खेल पा रहे, ना पेस! पाकिस्तान पर बोझ बने बाबर आजम
5 hrs agoNZ में तबाही मचाने को तैयार अभिषेक शर्मा! निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड
6 hrs agoमिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक मुकाम, बने 450 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoहार्दिक पांड्या का फैन की दीवानगी देख पिघला दिल, वीडियो वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines