IND-W vs SL-W, 1st T20I: 50 ओवरों का वुमेंस वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया पहली बार मैदान पर उतरने वाली है. भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होने वाली है. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के प्रदर्शन पर इस सीरीज में नजर रहने वाली है. अगले साल यूनाइटेड किंगडम में टी20 वुमेंस वर्ल्ड कप होने वाला है और इसकी तैयारी के इरादे से पांच मैचों की सीरीज का आयोजन किया जा रहा है. आइए भारत और श्रीलंका के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.
IND-W vs SL-W मैच कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच 21 दिसंबर 2025 यानी आज सीरीज का पहला टी20 मैच होने वाला है. लंबे समय बाद भारतीय टीम कोई टी20 मैच खेलने वाली है.
IND-W vs SL-W मैच कहां होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच वाइजैग में होने वाला है. ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम से इस बड़े मुकाबले का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा ‘बैजबॉल’ का गुरुर, एशेज सीरीज जीतकर जारी रखी 10 सालों की बादशाहत
IND-W vs SL-W मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समय अनुसार आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए 6:30 बजे मैदान पर आएगी.
कहां LIVE देख पाएंगे भारत-श्रीलंका का मैच?
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच पहला टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर लाइव आएगा. हिंदी और इंग्लिश भाषा में इस मुकाबले की कमेंट्री का आनंद उठाया जा सकता है. ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
IND-W और SL-W का पूरा स्क्वाड
भारत वुमेंस टीम का स्क्वाड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी.
श्रीलंका वुमेंस टीम का स्क्वाड: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेशा मदुशानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी.
ये भी पढ़ें:- बेटे की 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी पर छलके मां के आंसू, T20 World Cup के लिए सिलेक्शन पर आया भावुक रिएक्शन
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
34 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
55 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines