IND-W vs SA-W: जीत के विजय रथ पर सवार हरमनप्रीत एंड कंपनी महिला वनडे विश्व कप 2025 के अपने अगले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को धूल चटाई थी, तो दूसरे मैच में पाकिस्तान को 88 रनों से रौंद डाला था. दीप्ति शर्मा अब तक इस वर्ल्ड कप में कमाल की फॉर्म में दिखाई दी हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ-साथ 25 रनों की अहम पारी भी खेली थी. वहीं, क्रांति गौड़ भी अपनी बॉलिंग से प्रभावित करने में सफल रही हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड के खिलाफ मैच गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराते हुए टूर्नामेंट में जीत का स्वाद चख लिया है.
IND-W vs SA-W हेड टू हेड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 15 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, तो 9 मैचों में मैदान प्रोटियाज टीम ने मारा है. यानी हरमन की सेना साउथ अफ्रीका पर इस फॉर्मेट में हावी रही है. अब भारतीय टीम के सामने इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी.
ये भी पढ़ें: धनश्री के आरोपों पर युजवेंद्र चहल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, धोखा देने वाली बात पर भी खुलकर बोला भारतीय गेंदबाज
IND-W vs SA-W मैच कब खेला जाएगा?
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा.
IND-W vs SA-W मैच कहां खेला जाएगा?
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मैच विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
IND-W vs SA-W मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 के 10वें मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे.
IND-W vs SA-W मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 के 10वें मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे. बस आपके पास जियो का नंबर होना चाहिए और उसमें रिचार्ज होने पर आप इस इस मैच और पूरे वर्ल्ड कप का मजा फ्री में ले पाएंगे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
9 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines