IND W vs SA W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. जहां पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. प्रतिका रावल की इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर टूर्नामेंट में आई शेफाली वर्मा ने फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करके सभी का दिल जीत लिया. शेफाली ने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी आज फाइनल में खेली है.
इंजरी के कारण शेफाली को मिला मौका
बांग्लादेश के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में फील्डिंग करते समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को इंजरी हुई थी. जिसके कारण ही वो टीम से बाहर हो गई. उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शतक ठोका था. ऐसे में रावल के टूर्नामेंट से बाहर होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था. उस समय लंबे समय से टीम से बाहर चल रही युवा शेफाली वर्मा को टीम में मौका मिला. शेफाली पर पहली पारी से अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था. सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफाली वर्मा ने 5 गेंदों में ही 10 रन बनाए थे. जिसके कारण उनके चयन पर ही कुछ फैंस ने सवाल उठाए थे. फाइनल में शेफाली ने सभी का जवाब दे दिया.
ये भी पढ़ें: IND A vs SA A: ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी के दम पर जीता इंडिया, अंशुल कंबोज ने गेंद और बल्ले दोनों से किया कमाल
फाइनल में बल्ले के साथ चमकी शेफाली वर्मा
टॉस हारने के कारण टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां पर शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 111.54 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 87 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. शेफाली का साथ देते हुए स्मृति मंधाना ने भी 45 रनों का पारी खेली. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 29 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 171 रन बना लिए हैं. मौजूदा समय में कप्तान हरमनप्रीत कौर और पिछले मैच की सुपरस्टार जेमिमा रोड्रिग्स खेल रही हैं. टीम इंडिया को कम से कम 300 रनों का स्कोर बनाना होगा.
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: फाइनल में स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिया मिताली राज का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
29 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines