IND W vs ENG W: पहला वनडे मैच जीतने के बाद टीम इंडिया दूसरा मुकाबला हार गई थी। जिसके कारण ही सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच फाइनल बन गया था। दोनों ही टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका था। फाइनल वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 318 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 305 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 13 रनों से मैच के साथ ही साथ सीरीज भी जीत लिया।
भारतीय बल्लेबाजों का दिखा जलवा
टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए प्रतिका रावल ने 26 रन बनाए। उनकी साथी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 45 रनों की पारी खेली। हरलीन देओल ने भी 45 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करके 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 50 रनों की बेहद अहम पारी खेली। वहीं अंत में ऋचा घोष ने भी नाबाद 38 रन जोड़े। जिसके बाद ही टीम इंडिया ने 318 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि उन्हें किसी अन्य गेंदबाज का साथ नहीं मिला। लॉरेन बेल ने सबसे महंगी साबित हुई।
टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम के लिए एम्मा लैम्ब ने 68 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने भी 98 रनों की पारी खेली। सोफिया डंकले ने 38 रन बनाए तो वहीं एलिस डेविडसन रिचर्ड्स ने भी 44 रन बनाए। जिसके बाद भी इंग्लिश टीम 305 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया 13 रनों से मुकाबला जीत गई। टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद अब वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने क्रांति गौड़ ने कुल 6 विकेट अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: BAN vs PAK: पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर फिर शर्मसार, बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे छूटे पसीने, हाथ से फिसली सीरीज
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
24 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
45 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines