Harmanpreet Kaur: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में आउट होने के बाद स्टंप पर बल्ला मारने वालीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इन दिनों चर्चा में हैं। उन्हें अगले 2 इंटरनेशनल मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। आचार संहिता के दो अलग-अलग उल्लंघनों के आरोप में आईसीसी ने उन पर ये कार्रवाई की है। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान शांता रंगस्वामी ने हरमनप्रीत कौर पर जमकर भड़ास निकाली है।
शांता रंगास्वामी बोलीं- हरमन ने हद पार की
स्पोर्ट्स क्रीडा की खबर के अनुसार, शांता रंगास्वामी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘उसका बर्ताव खराब था। अगर वो विकेट गिरने के बाद रुक जाती तो कुछ लोग स्वीकार कर लेते, लेकिन प्रेजेंटेशन में हरमन ने जो किया, वो खेल के लिए अच्छा नहीं है। वो खराब था और उसने हद पार की।’
यह भी पढ़ें: iPhone के बाद बिकेंगे Apple Sneakers भी, कीमत 42 लाख रुपए से होगी शुरू
ऐसा बर्ताव नहीं चलेगा
शांता रंगास्वामी ने अपने बयान में आगे कहा ‘हरमन निश्चित ही हमारी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है, लेकिन इस तरह का बर्ताव नहीं चलेगा। इस तरह के एक्शन से दोनों देशों के बोर्ड का काम अच्छा नहीं बचेगा। हरमनप्रीत कौर वहां हमारे देश की ब्रांड एम्बेस्डर बनकर गई और उसी तरह का व्यवहार करना चाहिए था।’
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बांग्लादेश और भारतीय महिला टीम के बीच हाल में सीरीज का तीसरा वनडे खेला गया था, जो टाई रहा। इस मैच में भारतीय पारी के 34वें ओवर में हरमनप्रीत कौर को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। कौर ने इस गेंद पर स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया था, जिसे वह मिस कर गयीं और अंपायर ने बांग्लादेश की अपील को अंपायर ने स्वीकार करते हुए उन्हें आउट दे दिया।
यह भी पढ़ें: Zim Afro T10 2023: ‘ये है सटीक गुगली’, छक्का मारने गए बल्लेबाज का मुजीब ने कर दिया खेल, देखें वीडियो
क्यों नाराज हुई थीं हरमनप्रीत कौर
बताया जा रहा है कि हरमनप्रीत कौर का मानना था कि गेंद पहले उनके ग्लव्स पर लगी थी। चूकि डीआरएस की व्यवस्था नहीं थी, लिहाजा हरमनप्रीत कौर को पवेलियन लौटना पड़ा। गुस्से में हरमनप्रीत कौर ने स्टंप्स पर बल्ला दे मारा और अंपायर तनवीर अहमद को खरी खरी सुनाते हुए निराश होकर पवेलियन लौट गईं।
अंपायर को 2 बार सुनाई थी खरी-खोटी
हरमप्रीत का गुस्सा यहीं नहीं थमा, मैच खत्म होने के बाद जब वह प्रेजेंटेशन सेरेमनी में आयीं तो कौर ने अंपायर स्तर की खुलकर आलोचना की। ट्रॉफी सेरेमनी में हरमनप्रीत कौर ने व्यंग्यात्मक रूप से अंपायर्स को भी जुड़ने के लिए कहा। इसके बाद से ही हरमनप्रीत कौर की जमकर आलोचना हो रही है।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
5 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines