नई दिल्ली: वुमंस T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयारी कर रही टीम इंडिया ने पहले वार्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी की। बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वार्मअप मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाज ऋचा घोष ने ऐसा तूफान मचाया कि दुनिया दंग रह गई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं ऋचा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 3 चौके-9 छक्के ठोक 162 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 91 रन ठोक डाले। एक से एक बेहतरीन शॉट खेल ऋचा के साथ बांग्लादेश की गेंदबाजों के होश उड़ा डाले। खास बात यह है कि ऋचा ने लास्ट 10 गेंदों में या तो 1 रन लिया या फिर छक्के ठोके। उन्होंने 10 गेंदों में 6 छक्के ठोके।
जेमिमा रोड्रिग्स ने भी की शानदार बल्लेबाजी
वहीं उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक 41 रन जड़े। हालांकि यस्तिका भाटिया 10, शेफाली वर्मा 9, हरलीन देओल 10 और देविका वैद्य 1 रन बनाकर आउट हो गईं। जबकि पूजा वस्त्राकर ने 4 गेंदों में 2 छक्के ठोक 13 रन कूटे।
और पढ़िए – ये हुई न बात…ऋचा घोष ने मचा दिया तूफान, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की दमदार वापसी
टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी के चलते भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। इस तरह टीम इंडिया ने दूसरा वार्मअप मुकाबला 52 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। देविका वैद्य ने 2, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवनी, दीप्ति शर्मा, राधा यादव और शेफाली वर्मा ने एक-एक विकेट निकाला। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में दीप्ति शर्मा ने कप्तानी की।
और पढ़िए – पीएसएल का ये मुकाबला जैसे इंडिया-पाकिस्तान का मैच, पाकिस्तानी दिग्गज ने बताई वजह
पाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला
टीम इंडिया दूसरे वार्मअप मैच में जीत से गदगद जरूर होगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस बड़े मुकाबले में किस तरह प्रदर्शन करती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
45 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines