Nooshin Al Khadeer: भारतीय महिला क्रिकेट को 13 जुलाई से बांग्लादेश का दौरा करना है, जहां उसे टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। अब बीसीसीआई ने नूशिन अल खादीर को भारतीय महिला टीम की अंतरिम मुख्य कोच चुना गया है। वह इस सीरीज पर टीम इंडिया के साथ जाएंगी। रमेश पोवार के पद से हटने के बाद से भारतीय महिला टीम बिना मुख्य कोच के है।
दरअसल, नूशिन अल खादीर की नियुक्ति से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में नई ऊर्जा आएगी। क्योंकि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम ने इसी साल साउथ अफ्रीका में हुए टी20 विश्वकप में बिना कोच के खेला। रमेश पोवार के एनसीए में शिफ्ट होने के बाद से ही कोच का पद खाली है। हालांकि विश्व कप के समय बीसीसीआई ने ऋषिकेश कानिटकर को महिला टीम की जिम्मेदारी दी थी।
टीम इंडिया के नूशीन का करियर
नूशीन ने टीम इंडिया के लिए साल 2002 में वनडे क्रिकेट से अपना डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 78 मैच खेले और 3.57 की इकॉनमी रेट से 100 विकेट लिए। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर पांच विकेट लेने का रहा। टेस्ट क्रिकेट के 5 मैचों में उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। टी20 में उनके नाम 1 विकेट है।नूशीन ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था।
बांग्लादेश वुमन बनाम इंडिया वुमन टी20 सीरीज
पहला टी20- 9 जुलाई
दूसरा टी20- 11 जुलाई
तीसरा टी20- 13 जुलाई
जल्द हो सकता है महिला टीम के मुख्य कोच का ऐलान
बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने महिला टीम के मुख्य कोच के पद के लिए उम्मीदवार शार्टलिस्ट कर लिए हैं। अमोल मजूमदार और तुषार अरोठे का नाम रेस में सबसे आगे है। इन दोनों में से ही किसी को कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
32 mins agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
1 hr agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
2 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines