हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंची टीम इंडिया, गेंदबाजों के बाद चमकी शेफाली वर्मा

IND W vs BAN W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. जहां पर एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकतरफा अंदाज में बांग्लादेश को हरा दिया.

विज्ञापन
PIC Credit- AI Generated

IND W vs BAN W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला गया. जहां पर बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद उनकी टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 136 रन ही बनाए. जवाब में शेफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 16.5 ओवरों में ही 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया और सेमीफाइनल की ओर बढ़ गई. 

बांग्लादेश ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. दिलारा अख्तर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सलामी बल्लेबाज जुआरिया फिरदौस ने 33 रनों की पारी खेली. उनका साथ देते हुए सोभना मोस्तरी ने भी 22 रन ही बनाए थे. कप्तान निगार सुल्ताना ने भी अहमद 32 रन बनाए. हालांकि उसके बाद कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. जिसके कारण ही बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए राधा यादव ने 3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल कर लिए. रेणुका सिंह ठाकुर और नंदिनी शर्मा को भी 1-1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें: ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह

विज्ञापन

शेफाली वर्मा बनी टीम इंडिया की जीत के हीरो 

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम अच्छी शुरुआत मिली. स्मृति मंधाना हालांकि सिर्फ 8 रन ही बना सकी. जिसके बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली. उनका साथ देते हुए पहले यस्तिका भाटिया ने 23 रन बनाए तो वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अहम 26 रन बनाए. जिसके कारण ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 16.5 ओवरों में 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अब सेमीफाइनल के बहुत ही करीब पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा अलग ड्रेसिंग रूम, सामने आया ICC का ये खास नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola