Ind W vs Aus W super over: टीम इंडिया की महिला क्रिकेट टीम ने कल ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को सुपर ओवर में मात दे दी। दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का टारेगट खड़ा किया था, लेकिन टीम इंडिया ने भी इतना ही स्कोर बनाया, इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली, इस जीत के बाद वीवीएस लक्ष्मण, दिनेश कार्तिक, मिताली राज से लेकर कई दिग्गजों ने महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है।
सुपर ओवर का पटाखा: लक्ष्मण सिंह
टीम इंडिया की जीत के बाद के बाद वीवीएस लक्ष्मण ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘खचाखच भरे डीवाई पाटिल स्टेडियम के सामने क्या शानदार खेल है और ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए भारतीय लड़कियों का बेहतरीन प्रयास। स्मृति मंधाना शानदार थीं और देविका और ऋचा घोष अंत में शानदार थीं। सुपर ओवर का पटाखा।’
और पढ़िए – ‘ये है MS Dhoni की सादगी’…सड़क किनारे जाकर फैन को दिया खास तोहफा, वीडियो हो रहा वायरल
वहीं दिनेश कार्तिक ने लिखा कि ‘क्या अविश्वसनीय मैच है! इस साल T20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली हार और इस तरह से … अच्छी तरह से खेली #TeamIndia। इस जीत के बाद टीम इंडिया को कल जमकर बधाईयां मिली, बता दें कि पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की।
मैच के बाद जय शाह ने भी किया ट्वीट
मैच के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में सुपर ओवर में शानदार जीत के लिए #TeamIndia 🇮🇳 को बधाई। डीवाई पाटिल स्टेडियम में 45,000 प्रशंसकों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस महाकाव्य प्रतियोगिता को देखा। यह भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा विज्ञापन है।
और पढ़िए – Ind W vs Aus W: सुपर ओवर में छा गईं इंडिया की छोरियां, सचिन-लक्ष्मण समेत ये दिग्गज हुए दीवाने, जानें क्या कहा
सुपर ओवर में जीती टीम इंडिया
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे और भारत ने भी 187 रन बनाकर मैच टाई कराया, इसके बाद सुपर ओवर में भारतीय टीम ने 20 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रन ही बना पाई और सुपर ओवर हार गई। सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भारत ने यह मैच जीता और पांच मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
मंधाना ने खेली शानदार पारी
मंधाना ने भारत के लिए डबल परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ऑस्ट़्रेलिया के 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक 79 रन जड़े तो वहीं सुपर ओवर में भी गदर मचा दिया। मंधाना ने सुपर ओवर में तीन गेंदों में 13 रन ठोक डाले। उन्होंने इस दौरान पांचवीं गेंद पर ऐसा खतरनाक छक्का ठोका कि सब दंग रह गए।
ऐसा था सुपर ओवर का रोमांच
एक-एक ओवर के कॉन्टेस्ट में स्मृति मंधाना ने एक चौके और एक छक्के की मदद से टीम इंडिया ने पहले 13 रन बनाए। जबकि रिचा घोष ने एक छक्का जड़ दिया, जिससे टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रन का टारगेट दिया, भारत की तरफ से सुवर ओवर रेणुका सिंह ने डाला और 20 रन का शानदार बचाव किया। हालांकि, उनके ओवर की आखिरी दो बॉल पर हीली ने चौका और छक्का जमाते हुए हार का अंतर कम कर दिया, ऑस्ट्रेलिया केवल 16 रन बना सकी और टीम इंडिया 5 रन से मैच जीत गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines