IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज 1-1 से बराबरी पर होने के कारण तीसरा मुकाबला बेहद अहम हो गया है. इस मुकाबले में एलिसा हीली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे साबित करते हुए बेथ मूनी ने रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़ा. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 47.5 ओवर में 412 रन बनाए. इसी के साथ टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया शर्मनाक प्रदर्शन
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने 18 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. वहीं जॉर्जिया वोल ने भी 68 गेंदों में 81 रन बनाए. सुपरस्टार एलिस पेरी ने भी 68 रनों की बेहद अहम पारी खेली. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरी बेथ मूनी ने सिर्फ 75 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली. जिसमें 23 चौके और 1 छक्का भी शामिल था. एश्ले गार्डनर ने भी 24 गेंदों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 47.5 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 412 रन बनाए. वहीं टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही पहले ओवर से मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे रही. गेंदबाजी के साथ ही साथ फील्डिंग में भी भारत ने बहुत ज्यादा निराश किया.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तान का बड़ा एक्शन, दूसरी बार की ऐसी हरकत
भारत के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जैसे ही इस मुकाबले में 400 रनों का आंकड़ा पार किया तो भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे फॉर्मेट में 400 से ज्यादा रन दिए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड 371 रनों का था. भारतीय टीम जिस अंदाज में आज खेली, ऐसे में उनके लिए विश्व कप 2025 की राह मुश्किल हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने अपने सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर की बराबरी की है. इससे पहले 16 दिसंबर 1997 को डेनमार्क के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया ने 412 रन बनाए थे.
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
29 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
54 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
55 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines