हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका! चोट के कारण कप्तान सोफी भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर

AUS Captain Sophie Molineux Injured: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था. हालांकि, दूसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा. उनकी कप्तान चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गईं.

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चोटिल

AUS Captain Sophie Molineux Injured: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज चल रही है. दूसरे वनडे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है. उनकी कप्तान सोफी मोलिनेक्स चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गई है. ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मैच में जीत मिली थी. दूसरे वनडे से पहले कप्तान सोफी का बाहर हो जाना ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ा रहा होगा. उनकी गैरमौजूदगी में पूर्व कप्तान एलिसा हीली टीम की कमान संभाल रही हैं.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चोटिल

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. कप्तान सोफी मोलिनेक्स को कमर में समस्या है और इसी कारण वो पूरी सीरीज मिस करने वाली हैं. पहले भी सोफी कई बार चोटिल हुई हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल स्टाफ की नजर कप्तान पर टिकी हुई है, क्योंकि इसके बाद उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भिड़ने वाली है. वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जून में शुरू हो रहा है. इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पूरी तरह से फिट होना चाहेंगी.

ये भी पढ़ें:- सिर्फ रिंकू सिंह ही नहीं, इन 5 स्टार खिलाड़ियों के पिता का हुआ था टूर्नामेंट के बीच निधन, लिस्ट में विराट-सचिन भी शामिल

विज्ञापन

सोफी की गैरमौजूदगी में कौन कर रहा कप्तानी?

सोफी मोलिनेक्स की गैरमौजूदगी में अनुभवी एलिसा हीली कप्तानी करती हुई नजर आ रही हैं. वुमेंस वर्ल्ड कप के बाद हीली ने कप्तानी छोड़ दी थी और सोफी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी. हालांकि, अब हीली दोबारा कप्तानी का भार संभाल रही हैं. बता दें कि एलिसा भारत के खिलाफ सीरीज के बाद रिटायर हो जाएंगी.

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनेक्स के अलावा दो और खिलाड़ी पहले ही श्रृंखला से बाहर हो चुकी हैं. स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी और तेज गेंदबाज किम ग्राथ पहले ही चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गई थीं. अब सोफी भी एक्शन से दूर हो गई हैं. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हरा दिया था लेकिन पहला वनडे मैच हार गए. अब सोफी, एलिस और ग्राथ की गैरमौजूदगी में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने और अगले दो मैच जीतकर वनडे खिताब पर कब्जा करने का मौका है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव! बताई टीम इंडिया की बड़ी ‘गलती’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola