---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND W vs AUS W: सुपर ओवर में स्मृति मंधाना का डबल धमाका, बल्ले का मुंह खोल ठोक डाला करारा छक्का, देखें वीडियो

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। इसकी अनिश्चितता ही इस खेल का रोमांच है। रोमांच का ये नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच रविवार को हुए मुकाबले में देखने को मिला। इस शानदार मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने अपने टी 20 क्रिकेट के इतिहास में अपना पहला […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। इसकी अनिश्चितता ही इस खेल का रोमांच है। रोमांच का ये नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच रविवार को हुए मुकाबले में देखने को मिला। इस शानदार मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने अपने टी 20 क्रिकेट के इतिहास में अपना पहला सुपर ओवर खेला जिसमें उसने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच की हीरो स्मृति मंधाना रहीं। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का वो नजारा पेश किया कि क्रिकेट के गलियारे दंग रह गए।

और पढ़िए IND W vs AUS W: वाह क्या मैच है…सुपर ओवर ने नस-नस में भर दिया रोमांच, भारत ने हासिल की रिकॉर्ड जीत, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

स्मृति मंधाना की डबल परफॉर्मेंस

मंधाना ने भारत के लिए डबल परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ऑस्ट़्रेलिया के 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक 79 रन जड़े तो वहीं सुपर ओवर में भी गदर मचा दिया। मंधाना ने सुपर ओवर में तीन गेंदों में 13 रन ठोक डाले। उन्होंने इस दौरान पांचवीं गेंद पर ऐसा खतरनाक छक्का ठोका कि सब दंग रह गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िएIND W vs AUS W: पंजे मोड़े- धूल हटाई, सुपर ओवर में रिचा घोष ने ठोक डाला करारा छक्का, देखें वीडियो

बल्ले का मुंह खोला और ठोक डाला करारा छक्का

ग्राहम की बॉल पर मंधाना ने बल्ले का मुंह खोला और वाइड लॉन्ग ऑफ की ओर धमाकेदार छक्का ठोक डाला। स्मृति की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने सुपर ओवर में 20 रन बनाए। रिचा घोष ने दो गेंदों में एक छक्का ठोक 6 रन बनाए। जबकि हरमनप्रीत कौर ने एक रन बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज कर महिला क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। मंधाना को उनकी परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 11, 2022 11:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola