Phoebe Litchfield Catch Controversy: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. टॉस जीतकर कंगारू टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है और टीम की शुरुआत कमाल की रही है. फोएबे लिचफील्ड और एलिसा पैरी अपनी धांसू बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी रही हैं. लिचफील्ड भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो रही हैं.
मैच में एक समय पर लगा कि टीम इंडिया को लिचफील्ड का बड़ा विकेट मिल गया है, लेकिन थर्ड अंपायर की दखल के बाद फैसले को पलट दिया गया. लिचफील्ड के कैच को लेकर काफी बवाल मचा. कंगारू ओपनर ऑन फील्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद पवेलियन भी लौटने लगी थी, लेकिन उन्हें वापस बुलाया गया.
लिचफील्ड के कैच पर बवाल
दरअसल, लिचफील्ड और पैरी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रही थीं और ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थिति में थी. स्कोर 100 के पार पहुंच चुका था और टीम इंडिया को विकेट की तलाश थी. पारी का 16वां ओवर डालने की जिम्मेदारी श्री चरणी को दी गई. चरणी के हाथ से निकली ओवर की आखिरी गेंद पर लिचफील्ड ने स्वीप शॉट खेला, जो सीधा फील्डर के हाथों में गया. भारतीय टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उंगली भी खड़ी कर दी. लिचफील्ड पवेलियन की ओर लौटने भी लगीं.
ये भी पढ़ें: बदल गई IND vs SA मैच की टाइमिंग! पहले टी-ब्रेक और फिर होगा लंच, जानिए पूरी डिटेल्स
हालांकि, तभी दूसरे छोर पर मौजूद एलिसा पैरी ने इस फैसले में दखलअंदाजी की और ऑन फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा. अब जब रिप्ले देखा गया, तो बॉल लिचफील्ड के बल्ले से लगने के बाद पहले जमीन पर टच हुई और उसके बाद फील्डर के हाथों में गई. इसी वजह से लिचफील्ड को नॉटआउट करार दिया गया. विकेट का जश्न मना रहीं भारतीय प्लेयर्स के चेहरे पूरी तरह से उतर गए.
लिचफील्ड ने जड़ा शतक
फोएबे लिचफील्ड का बल्ला सेमीफाइनल मुकाबले में जमकर बोला. लिचफील्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. लिचफील्ड के आगे इंडियन बॉलर्स पूरी तरह से पानी मांगती हुई नजर आईं. वनडे वर्ल्ड कप में यह लिचफील्ड का पहला शतक है. 22 साल की युवा बैटर ने श्री चरणी की गेंद पर चौका लगाते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की. खबर लिखे जाने तक लिचफील्ड एलिसा पैरी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी जमा चुकी हैं. पैरी भी अपने अर्धशतक के करीब हैं.
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines