नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले गए वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लैनिंग ने तूफानी पारी खेली। तीसरे नंबर पर उतरीं लैनिंग ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और नाबाद 49 रन ठोक डाले। लैनिंग ने अपनी शानदार पारी में 34 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के कूटे। इस दौरान लैनिंग ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 20वें ओवर में लास्ट बॉल पर इतना तगड़ा छक्का ठोका कि क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर गया।
पहली गेंद पर छक्का ठोक लैनिंग ने दिखाए तेवर
आखिरी ओवर में गेंद डालने आईं रेणुका सिंह ने की पहली ही गेंद पर छक्का ठोक लैनिंग ने अपने तेवर दिखा दिए। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका ठोक डाला। इसके बाद ओवर की लास्ट बॉल पर स्ट्राइक पर आईं लैनिंग को जैसे ही रेणुका ने आखिरी बॉल डाली, लैनिंग बॉल की लेंथ तक गईं और फाइन लेग के ऊपर से पावरफुल छक्का ठोक पारी को फिनिश किया। लैनिंग का पावरफुल शॉट इतना बेहतरीन था कि बॉल काफी ऊंची गई और हवा में तैरती रही।
और पढ़िए – आखिरी दम तक लड़ीं बेटियां, सेमीफाइनल में 5 रन से मिली शिकस्त
https://twitter.com/prathyush9676/status/1628765291466588164
और पढ़िए – दगा कर बैठी हरमनप्रीत कौर किस्मत, धोनी की तरह क्रीज तक नहीं पहुंच पाया बल्ला, देखें वीडियो
बेथ मूनी ने जड़ा अर्धशतक
लैनिंग की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 54 रन जड़े। एलिसा हीली ने 25 और एश्ले गार्डनर ने शानदार पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 31 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो शिखा पांडे ही प्रभावी रहीं। उन्होंने अहम मुकाबले में 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रेणुका सिंह काफी महंगी साबित हुईं। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन लुटाए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines