---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND W vs AUS W: मैग लैनिंग ने लास्ट बॉल पर जड़ा तूफानी छक्का, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले गए वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लैनिंग ने तूफानी पारी खेली। तीसरे नंबर पर उतरीं लैनिंग ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और नाबाद 49 रन ठोक डाले। लैनिंग ने अपनी शानदार पारी में 34 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले गए वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लैनिंग ने तूफानी पारी खेली। तीसरे नंबर पर उतरीं लैनिंग ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और नाबाद 49 रन ठोक डाले। लैनिंग ने अपनी शानदार पारी में 34 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के कूटे। इस दौरान लैनिंग ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 20वें ओवर में लास्ट बॉल पर इतना तगड़ा छक्का ठोका कि क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर गया।

पहली गेंद पर छक्का ठोक लैनिंग ने दिखाए तेवर

आखिरी ओवर में गेंद डालने आईं रेणुका सिंह ने की पहली ही गेंद पर छक्का ठोक लैनिंग ने अपने तेवर दिखा दिए। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका ठोक डाला। इसके बाद ओवर की लास्ट बॉल पर स्ट्राइक पर आईं लैनिंग को जैसे ही रेणुका ने आखिरी बॉल डाली, लैनिंग बॉल की लेंथ तक गईं और फाइन लेग के ऊपर से पावरफुल छक्का ठोक पारी को फिनिश किया। लैनिंग का पावरफुल शॉट इतना बेहतरीन था कि बॉल काफी ऊंची गई और हवा में तैरती रही।

और पढ़िएआखिरी दम तक लड़ीं बेटियां, सेमीफाइनल में 5 रन से मिली शिकस्त

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by ICC (@icc)

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

---खबर नीचे जारी है---

https://twitter.com/prathyush9676/status/1628765291466588164

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए दगा कर बैठी हरमनप्रीत कौर किस्मत, धोनी की तरह क्रीज तक नहीं पहुंच पाया बल्ला, देखें वीडियो

बेथ मूनी ने जड़ा अर्धशतक 

लैनिंग की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 54 रन जड़े। एलिसा हीली ने 25 और एश्ले गार्डनर ने शानदार पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 31 रन बनाए।

---खबर नीचे जारी है---

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो शिखा पांडे ही प्रभावी रहीं। उन्होंने अहम मुकाबले में 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रेणुका सिंह काफी महंगी साबित हुईं। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन लुटाए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 23, 2023 08:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola