नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले गए वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। करो या मरो के मुकाबले में यूं तो दोनों टीमों पर प्रैशर बराबर था, लेकिन इस बीच टीम इंडिया की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार फील्डिंग कर दिल जीत लिया।
बॉल पर झपटीं जेमिमा, बचा लिए 2 रन
ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। शिखा पांडे ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, बेथ मूनी ने इसे डीप की ओर घुमा दिया। बॉल को बाउंड्री की ओर बढ़ता देख जेमिमा ने दौड़ लगा दी। इधर, बॉल की स्पीड बढ़ रही थी तो दूसरी ओर जेमिमा भी शेरनी की तरह झपट पड़ीं। उन्होंने शानदार डाइव लगाई और बॉल को बाउंड्री से दूर कर अपनी टीम के लिए अहम रन बचा लिए। जेमिमा की शानदार फील्डिंग के चलते टीम इंडिया को 2 रन बचाने में सफलता मिली। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने खराब फील्डिंग का नजारा पेश कर कई कैच छोड़ दिए।
और पढ़िए – दगा कर बैठी हरमनप्रीत कौर किस्मत, धोनी की तरह क्रीज तक नहीं पहुंच पाया बल्ला, देखें वीडियो
टीम इंडिया में हुए ये बदलाव
इस मुकाबले में टीम इंडिया में दो बदलाव हुए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद कहा- पूजा बीमार है। उसकी जगह स्नेह राणा को मौका दिया गया है, वहीं राधा यादव को भी जगह दी गई। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैग लैनिंग ने टॉस के बाद कहा- “ये बहुत अच्छा विकेट है। इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। जोनासेन और हीली को किंग और एनाबेल सदरलैंड के लिए जगह दी गई। हमारे पास कुछ अच्छे हथियार हैं।”
और पढ़िए – हरमनप्रीत कौर ने दिखाया बाजुओं का जोर, लॉन्ग ऑन पर ठोक डाला तगड़ा SIX, देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:
1 एलिसा हीली (विकेटकीपर), 2 बेथ मूनी, 3 मेग लैनिंग (कप्तान), 4 एशलेघ गार्डनर, 5 एलिसे पेरी, 6 ताहलिया मैकग्राथ, 7 ग्रेस हैरिस, 8 जॉर्जिया वेयरहम, 9 जेस जोनासेन, 10 मेगन शुट्ट, 11 डार्सी ब्राउन।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
1 स्मृति मंधाना, 2 शैफाली वर्मा, 3 जेमिमा रोड्रिग्स, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 ऋचा घोष (wk), 6 दीप्ति शर्मा, 7 यस्तिका भाटिया, 8 स्नेह राणा, 9 शिखा पांडे, 10 राधा यादव, 11 रेणुका ठाकुर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
29 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
49 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines