---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND W vs AUS W: चीते की तरह भागीं Jemimah Rodrigues, बाउंड्री पर गजब फील्डिंग से बचा लिए रन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले गए वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। करो या मरो के मुकाबले में यूं तो दोनों टीमों पर प्रैशर बराबर था, लेकिन इस बीच टीम इंडिया की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार फील्डिंग कर दिल जीत लिया। बॉल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले गए वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। करो या मरो के मुकाबले में यूं तो दोनों टीमों पर प्रैशर बराबर था, लेकिन इस बीच टीम इंडिया की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार फील्डिंग कर दिल जीत लिया।

बॉल पर झपटीं जेमिमा, बचा लिए 2 रन 

ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। शिखा पांडे ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, बेथ मूनी ने इसे डीप की ओर घुमा दिया। बॉल को बाउंड्री की ओर बढ़ता देख जेमिमा ने दौड़ लगा दी। इधर, बॉल की स्पीड बढ़ रही थी तो दूसरी ओर जेमिमा भी शेरनी की तरह झपट पड़ीं। उन्होंने शानदार डाइव लगाई और बॉल को बाउंड्री से दूर कर अपनी टीम के लिए अहम रन बचा लिए। जेमिमा की शानदार फील्डिंग के चलते टीम इंडिया को 2 रन बचाने में सफलता मिली। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने खराब फील्डिंग का नजारा पेश कर कई कैच छोड़ दिए।

---विज्ञापन---

और पढ़िएदगा कर बैठी हरमनप्रीत कौर किस्मत, धोनी की तरह क्रीज तक नहीं पहुंच पाया बल्ला, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

टीम इंडिया में हुए ये बदलाव

इस मुकाबले में टीम इंडिया में दो बदलाव हुए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद कहा- पूजा बीमार है। उसकी जगह स्नेह राणा को मौका दिया गया है, वहीं राधा यादव को भी जगह दी गई। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैग लैनिंग ने टॉस के बाद कहा- “ये बहुत अच्छा विकेट है। इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। जोनासेन और हीली को किंग और एनाबेल सदरलैंड के लिए जगह दी गई। हमारे पास कुछ अच्छे हथियार हैं।”

और पढ़िए  हरमनप्रीत कौर ने दिखाया बाजुओं का जोर, लॉन्ग ऑन पर ठोक डाला तगड़ा SIX, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:

1 एलिसा हीली (विकेटकीपर), 2 बेथ मूनी, 3 मेग लैनिंग (कप्तान), 4 एशलेघ गार्डनर, 5 एलिसे पेरी, 6 ताहलिया मैकग्राथ, 7 ग्रेस हैरिस, 8 जॉर्जिया वेयरहम, 9 जेस जोनासेन, 10 मेगन शुट्ट, 11 डार्सी ब्राउन।

भारत की प्लेइंग इलेवन:

1 स्मृति मंधाना, 2 शैफाली वर्मा, 3 जेमिमा रोड्रिग्स, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 ऋचा घोष (wk), 6 दीप्ति शर्मा, 7 यस्तिका भाटिया, 8 स्नेह राणा, 9 शिखा पांडे, 10 राधा यादव, 11 रेणुका ठाकुर।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 23, 2023 07:27 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola