नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 20 ओवर में 173 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे पार करते वक्त टीम इंडिया की 3 बल्लेबाज महज 28 रन पर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाई और शानदार बैटिंग का नजारा दिखा दिया। कप्तान ने इस दौरान ऐसा कड़क छक्का ठोका कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।
आगे बढ़कर ठोक डाला तूफानी छक्का
ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। जेस जॉनासन जैसे ही इस ओवर की चौथी गेंद डाली, कप्तान हरमनप्रीत ने अपने कदमों का इस्तेमाल किया और आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की ओर करारा छक्का कूट डाला। दूसरे छोर से जेमिमा रोड्रिग्स कप्तान का साथ देती रहीं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारत के स्कोर को 10 ओवर में 93 रन पर पहुंचा दिया।
और पढ़िए – आखिरी दम तक लड़ीं बेटियां, सेमीफाइनल में 5 रन से मिली शिकस्त
https://twitter.com/beatoflifeent/status/1628779632714747906
और पढ़िए – यूं ही कोई हरमनप्रीत नहीं बन जाता, सुबह बुखार से तप रही थीं, शाम को मैच खेलने पहुंच गईं कप्तान
मैग लैनिंग ने खेली शानदार पारी
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मैग लैनिंग ने तूफानी पारी खेली। तीसरे नंबर पर उतरीं मैग लैनिंग ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर नाबाद 49 रन ठोक डाले। लैनिंग ने अपनी शानदार पारी में 34 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के जड़े। लैनिंग की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन जड़े। बेथ मूनी ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 54 रन कूटे। एलिसा हीली ने 25 और एश्ले गार्डनर ने 31 रन बनाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
28 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines