नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमंस वर्ल्ड कप 2023 के तहत टीम इंडिया गुरुवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। मैच की शुरुआत शाम 6.30 बजे से होगी। यूं तो ये मैच टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट के फाइनल तक जाने के लिए अहम होगा, लेकिन इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी निशाने पर होंगे। इनमें से एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास होगा।
सारा टेलर का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं हरमनप्रीत कौर
कप्तान हरमनप्रीत कौर से करोड़ों उम्मीदें होंगी। हालांकि उनकी बल्लेबाजी के नजरिए से ये टूर्नामेंट भले ही बेहतर नहीं रहा हो, लेकिन सब जानते हैं कि कौर के पास बड़ी पारी खेलने की क्षमता है। ऐसे में यदि वे इस मैच या अगले दो मुकाबलों में कुल 161 रन जड़ देती हैं तो इंग्लैंड की पूर्व स्टार बल्लेबाज सारा टेलर को पीछे छोड़ देंगी।
और पढ़िए – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच आज, जानें कब और कैसे देखें लाइव
सारा के नाम टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3166 रन दर्ज हैं, जबकि हरमन के नाम 3006 रन हो चुके हैं। फिलहाल हरमन सबसे ज्यादा रन जड़ने वाली दुनिया की चौथी बल्लेबाज हैं, यदि वे इतने रन और मार देती हैं तो सारा को पीछे छोड़ तीसरी बल्लेबाज बन जाएंगी। हालांकि ये काम इतना आसान नहीं होगा, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है और इसमें सब कुछ मुमकिन है।
और पढ़िए – जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं बाबर आजम की इंग्लिश पर सवाल उठाने वाले पूर्व क्रिकेटर
हाल ही बनाया है रिकॉर्ड
कप्तान हरमन ने हाल ही दो बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। वह 150 टी 20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। इसी के साथ उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। वह 3 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर भी बन गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि हरमन इस मुकाबले में करोड़ों उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
37 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
47 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines