IND vs AUS: आज से भारतीय महिला क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। एशिया कप में जीत दर्ज करने के बाद यह भारतीय महिला टीम के लिए पहला मौका होगा, जब वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उतरेगी।
वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के बाद टी20 खेलने के लिए पहली बार किसी देश के दौरे पर है।
IND vs AUS का पहला टी 20 ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की इस टी20 सीरीज के पूरे मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसी चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी, वहीं हॉटस्टार पर भी आप लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं।
5 T20I मैच का कार्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 T20I मैच की सीरीज 9 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी। सीरीज के पहले दो मैच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी मुंबई, जबकि आखिरी तीन मुकाबले ब्रबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।
- पहला T20I मैच, 9 दिसंबर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी
- दूसरा T20I मैच, 11 दिसंबर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी
- तीसरा T20I मैच, 14 दिसंबर ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई
- चौथा T20I मैच, 17 दिसंबर ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई
- पाचवां T20I मैच, 20 दिसंबर ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई
- ये सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम
एलिसा हीली (कप्तान), तहलिया मैकग्रा (उप कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसा पैरी, मेग शट और अनाबेल सदरलैंड।
भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवनी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष और हरलीन देओल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
51 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines