हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में रहे सबसे पीछे

IND vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भी चयनकर्ताओं ने सभी को चौंकाते हुए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया. उनकी जगह टीम में लेने वाले श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली. 7 मैचों का इंतजार करने के बाद अय्यर को जीत मिली है.

विज्ञापन
Pic Credit- X

IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार आयरलैंड में टी-20 सीरीज हारी. जिसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी बुरी तरह से हार गई. जिसके बाद सभी फैंस ने नए कप्तान अय्यर के ऊपर बड़े सवाल खड़े करने शुरू कर दिए. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज उनके लिए अहम बन गया है. जहां पर उन्होंने पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके जीत दर्ज कर लिया है. हालांकि उसके बाद भी श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

भारतीय टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही भारतीय टीम को 7 विकेट से 14वें ओवर में ही जीत मिल गई. हालांकि अय्यर के नाम इसी के साथ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. बतौर भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर को 8वें मुकाबले में जीत मिली है. ये पहली जीत के लिए किसी भी भारतीय कप्तान का सबसे लंबा इंतजार है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था. उन्हें बतौर भारतीय कप्तान तीसरे टी-20 मुकाबले में जीत मिली थी. इसके अलावा दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल को बतौर भारतीय कप्तान दूसरे टी-20 मुकाबले में जीत मिली थी. इसके अलावा 10 भारतीय कप्तानों ने पहले मुकाबले में ही जीत दर्ज कर ली थी. 

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले भारतीय कप्तान शुभमन गिल? जानें छात्रों से क्या कहा

विज्ञापन

एशियन गेम्स में होगी अय्यर की परीक्षा 

बतौर कप्तान अब श्रेयस अय्यर की असली परीक्षा एशियन गेम्स 2026 के दौरान होगी. कप्तान बनने के बाद ये अय्यर का पहला बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है. ऐसे में अगर वो इस टूर्नामेंट में आसानी से गोल्ड मेडल जीत जाते हैं, तो उनके ऊपर उठ रहे सभी सवाल रूक जाएंगे. हालांकि अगर वो एशियन गेम्स नहीं जीत पाए तो उनकी कप्तानी भी जा सकती है. जिसके कारण ही श्रेयस अय्यर फिलहाल उसी टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे हैं. जिससे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स के दौरान पूरी तरह से तैयार रहें. 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: क्यों अच्छे प्रदर्शन के बाद भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच? कारण आया सामने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola