IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम ने दोनों ही मुकाबलों में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 2-0 से सीरीज जीत लिया है. हालांकि दूसरे टी-20 मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. पहले दोनों ही मैचों में कमाल का प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज को इंजरी के कारण मुकाबले को बीच में छोड़ना पड़ा. अब वो अगले मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं.
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दोनों ही मैचों में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने 4 विकेट हासिल किए हैं. दूसरे टी-20 मैच के 7वें ओवर को फेंकने के लिए प्रिंस आए थे. उन्होंने दूसरी गेंद पर सिकंदर रजा को पवेलियन भेज दिया. हालांकि उसके बाद उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव आया. जिसके कारण ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उन्होंने इस मुकाबले में 1.2 ओवर ही फेंकें और 10 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इंजरी के कारण वो दोबारा मैच में नहीं आ सके. वहीं वो अगले मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं. तीसरे टी-20 मैच में प्रिंस यादव को खेलने का मौका नहीं पाएगा. हालांकि वो चाहेंगे की जल्द ही फिट होकर दोबारा मैदान पर कमबैक कर सके. तीसरे टी-20 मैच में प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा की जगह पर मंडराया खतरा, बार-बार दोहरा रहे हैं ये गलती
कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी दिया हिंट
मैच खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर से प्रिंस यादव की इंजरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन ये साफ कर दिया कि तीसरे टी-20 मैच में वो नहीं खेलने वाले हैं. हालांकि बिना प्रिंस यादव के अब टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी मजबूत करनी होगी. हालांकि तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने विकेट निकाल करके टीम को विकल्प दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण की नजरें अब सीरीज को 3-0 से जीतने पर होंगी.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिनेश कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines