नई दिल्ली: T20i के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में तबाही मचा दी। रविवार को मेलबर्न में भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में सूर्या ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि क्रिकेटप्रेमियों की नस-नस में रोमांच भर गया।
सूर्या जब केएल राहुल के आउट होने के बाद मैदान पर आए तब टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी। 15 ओवर में 4 विकेट पर टीम इंडिया का स्कोर महज 107 रन था। सूर्या ने इसके बाद गदर मचा दिया। उन्होंने दे-दनादन चौके-छक्के ठोके और 25 गेंदों में 61 रन की आतिशी पारी खेलकर आग लगा डाली। छह चौके-चार छक्के ठोक सूर्या ने 244 की स्ट्राइक रेट से नाबाद रन कूटे। इसके साथ ही सूर्या ने इतिहास रच दिया।
https://twitter.com/ICC/status/1589191372745179138
बने कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव ने छक्का ठोक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह कैलेंडर ईयर 2022 में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस साल 1 हजार से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार किया। अब उनके नाम इस साल 28 टी 20 मैचों में 1026 रन हो गए हैं। वहीं उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में अब तक सबसे ज्यादा रन ठोकने के मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। सूर्या मोहम्मद रिजवान के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1589187589356933120
रिजवान के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
रिजवान ने पिछले साल 29 मैचों की 26 ईनिंग्स में 1326 रन का रिकॉर्ड बनाया था। ओवरऑल रन के मामले में वे अब तक टॉप पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि हाल ही रिजवान को पीछे छोड़ टी 20 रैंकिंग में नंबर 1 पर कब्जा जमाने वाले सूर्या एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन ठोकने के मामले में भी उन्हें पीछे छोड़ देंगे।
https://twitter.com/imAmanDubey/status/1589191440118484993
हालांकि रिजवान इस साल भी 924 रन बना चुके हैं। सूर्या इस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली ने इस साल 19 मैचों में 731 रन जड़े हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
21 mins agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
21 mins agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
2 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
2 hrs agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
3 hrs agoLIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट
4 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
5 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines