Live Updates
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत ने 72 रनों से जीता मुकाबला
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 72 रनों से जीत हासिल कर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में जिम्मबाब्वे की टीम 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी. जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 59 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. वहीं, भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिरा
आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने जिम्बाब्वे को एक और झटका दिया. दुबे ने ताशिंगा मुसेकिव को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मुसेकिव 7 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे की आधी टीम लौटी पवेलियन
162 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने टोनी मुनयोंगा को आउट कर अपना तीसरा विकेट हासिल किया. मुनयोंगा 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे का चौथा विकेट गिरा
17वें ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे को एक और झटका दिया. सिकंदर रजा के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे रयान बर्ल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. 17 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 4 विकेट पर 152 रन है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को तीसरी सफलता मिली. अर्शदीप सिंह ने सिकंदर रजा को आउट कर जिम्बाब्वे को एक और बड़ा झटका दिया. रजा 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: शिवम दुबे ने एक ओवर में लुटाए 26 रन
पारी का 15वां फेंकने आए शिवम दुबे ने 26 रन लुटा दिए. ब्रायन बेनेट ने दूबे की गेंदों पर दो चौके और दो छक्के के साथ 23 रन बटोरे. वहीं, दुबे ने इस ओवर में दो वाइड और एक नो बॉल भी दिए.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे ने पूरे किए 100 रन
जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. 14 ओवर्स के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर दो विकेट पर 105 रन है. जिम्बाब्वे को अभी भी जीत के लिए 36 गेंदों पर 152 रन चाहिए.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: ब्रायन बेनेट ने जड़ा अर्धशतक
शानदार फॉर्म में चल रहे जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. बेनेट ने 34 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत को मिली दूसरी सफलता
10 ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिल गई. वरुण चक्रवर्ती ने डियोन मायर्स को आउट किया. मारर्स सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर दो विकेट पर 73 रन है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत को मिली पहली सफलता
पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई. अक्षर ने दिवानाशे मारुमनी को आउट कर जिम्बाब्वे का पहला झटका दिया. मारुमानी 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे ने 3 ओवर में बनाए 19 रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम शुरुआती तीन ओवर में बिना कोई नुकसान 19 रन बना लिए हैं. दोनों सलामी बल्लेबाज दिवानाशे मारुमनी और ब्रायन बेनेट क्रीज पर टिके हुए हैं. भारत को पहली विकेट की तलाश है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू
257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम के लिए दिवानाशे मारुमनी और ब्रायन बेनेट पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर करने आए हैं.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत ने बनाया 256 रनों का विशाल स्कोर
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. अभिषेक ने 30 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, जबकि हार्दिक 23 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, टिनोटेंडा मापोसा और कप्तान सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट झटके.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत का स्कोर 200 के पार
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 17वें ओवर में 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 201 रन है. फिलहाल तिलक वर्मा 17 रन और हार्दिक पांड्या 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत को लगा चौथा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट
15वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. सूर्यकुमार 13 गेंदों पर 33 रन बनाकर रिचर्ड नगरवा की गेंद पर आउट हो गए. बल्लेबाजी करने मैदान पर तिलक वर्मा उतरे हैं.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत कौ स्कोर 150 के पार
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150 का आंकड़ा पार कर लिया है. 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 161 रन है. फिलहाल हार्दिक पांड्या 9 और सूर्यकुमार यादव 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: अभिषेक शर्मा हुए आउट
13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा. अभिषेक 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्हें टिनोटेंडा मापोसा ने आउट किया.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत को लगा दूसरा झटका
11वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा. ईशन किशन 24 गेंदों पर 38 रन बनाकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की गेंद पर आउट हो गए. भारत ने 120 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. अभिषेक ने 26 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत का स्कोर 100 के पार
भारत ने 10वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जिम्बाब्वे गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं. भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 109 रन है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत ने पावरप्ले में कूटे 80 रन
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 13 रन और ईशान किशन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत ने 5 ओवर में बनाए 63 रन
भारत ने शुरुआती 5 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 27 रन और ईशान किशन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन आउट
चौथे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा. संजू सैमसन 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. संजू को ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने आउट किया. नए बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन मैदान पर आए हैं.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत ने 3 ओवर में बनाए 46 रन
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई है. भारत ने 3 ओवर में बिना कोई नुकसान 46 रन बना लिए हैं. फिलहाल सैमसन 23 रन और अभिषेक 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. तीसरे ओवर में अभिषेक ने 4 चौके और एक छक्का जड़ा.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत ने पहले ओवर में ठोके 13 रन
भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की है. भारत ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान 13 बना लिए हैं. ओवर के सभी 6 गेंदें संजू सैमसन ने खेली और एक छक्के के साथ 9 रन बनाए. वहीं, एक लेग बाई से चौका आया.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत की बल्लेबाजी शुरू
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पहला ओवर करने आए हैं.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI
तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत की प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup Up 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी और बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा. फिलहाल चेन्नई में मौसम साफ है और ऐसे में मैच तय समय पर शुरू होने की पूरी संभावना है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मिल सकता है मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन और अक्षर पटेल को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है. उन्हें रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर की जगह इस मैच में खेलने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: संजू सैमसन IN, रिंकू सिंह OUT, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में होंगे 2 बड़े बदलाव!
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक कुल 13 बार भिड़ चुकी हैं. इसमें से 10 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 मैचों में जीत नसीब हुई है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला सुपर-8 मैच हारने के बाद भारत के लिए बाकी दो मैच करो या मरो वाला हो गया है. ऐसे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हर हाल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. हालांकि, इस मैच में हार भारत को गणितीय रूप से टूर्नामेंट से बाहर तो नहीं करेगी, लेकिन सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल जरूर बना देगी.
ऐसी स्थिति में आगे बढ़ने की उम्मीद बाकी मैचों के नतीजों और नेट रन रेट (NRR) पर टिकी रहेगी. वहीं, जिम्बाब्वे के लिए भी यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि उसे भी सुपर-8 के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: सुपर-8 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. अगर बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं पाता है, तो मैच रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया जाएगा.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: कैसा है चेन्नई का मौसम?
एक्यूवेदर के अनुसार, चेन्नई में गुरुवार को मौसम क्रिकेट के लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है. आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है. तापमान करीब 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है.
हालांकि, नमी का स्तर 70 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान है. ऐसे में शाम के समय ओस गिरने की पूरी संभावना है. गेंदबाजी और फील्डिंग के दौरान ओस का असर दिखने को मिल सकता है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग XI
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates:भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup Up 2026 Live Updates: सैमसन को मिला कार्तिक का सपोर्ट
दिनेश कार्तिक ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए कहा, 'अगर वो सच में खेलता है तो ये कितनी खूबसूरत कहानी होगी. पिछला साल उसके लिए बहुत मुश्किल रहा है. मुझे उस लड़के के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि वह बहुत अच्छा कर रहा था. फिर शुभमन गिल ने उसकी जगह ली, और उसके बाद, जब उसे दोबारा मौका मिला, तो संजू ने उसे भुनाया नहीं. लेकिन हम जानते हैं कि संजू सैमसन एक बहुत बड़ा हथियार हो सकता है, खासकर स्पिन के खिलाफ.'
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: गलती की गुंजाइश नहीं
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का ये मैच बेहद अहम है, यही वजह है कि टीम इंडिया इस गेम में कोई भी गलती करना नहीं चाहेगी, क्योंकि एक अनचाहा कदम 'मेन इन ब्लू' की उम्मीदों को खत्म कर सकता है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: 'अभिषेक का फॉर्म में आना जरूरी'
इरफान पठान ने कहा, 'अभिषेक शर्मा के लिए फॉर्म में वापस आना बहुत जरूरी है. लगातार रन बनाकर वो सबके चहेते बन गए. ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नाथन एलिस की गेंद पर आउट होने के बाद, मैंने लगातार कहा कि उसे चुनौती का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि टीमें उसे एक ही पेस से बॉलिंग नहीं करेंगी, बल्कि अलग-अलग वेरिएशन का इस्तेमाल करेंगी. साउथ अफ्रीका ने ऐसा किया और सचमुच उन्हें एक्सपोज कर दिया.'
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: सैमसन की वापसी की उम्मीद
पीयूष चावला ने उम्मीद जताते हुए कहा, 'संजू सैमसन शायद आ सकते हैं क्योंकि नामीबिया के खिलाफ उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की, ज़ाहिर है, वो एक छोटी इनिंग थी, लेकिन इंटेंट और अप्रोच, और हम सब जानते हैं कि संजू क्या कर सकते हैं. बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि अभिषेक बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं. इसलिए संजू उनकी जगह आ सकते हैं.'
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: चेन्नई में T20I का सबसे बड़ा टीम टोटल
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान, अफ़गानिस्तान ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टी20आई में सबसे बड़ा टीम टोटल का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने अपने लीग स्टेज गेम में कनाडा के खिलाफ 200/4 का स्कोर बनाया.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: कुलदीप को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर सवाल
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कुलदीप यादव को खिलाने पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा, अर्शदीप अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं, बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, हार्दिक और अक्षर पटेल उनका अच्छा साथ दे रहे हैं. उन्हें कुलदीप यादव को क्यों लाना चाहिए? कोई चांस नहीं है. चेन्नई में बैटिंग ट्रैक होगा.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: इरफान पठान ने दी अहम सलाह
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि भारत को अपने नेट रन-रेट को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने बचे हुए सुपर 8 मैच जीतने को प्रायोरिटी देनी चाहिए. उन्होंने जियोहॉटस्टार पर कहा, 'मुझे सच में उम्मीद है कि गेम की शुरुआत में नेट रन-रेट के लिए खेलने का तरीका काम न आए. सबसे पहले गेम जीतना प्राथमिकता होनी चाहिए. इसलिए अच्छा परफॉर्म करें और जीतने की कोशिश करें. उसके बाद ही आपको रन-रेट के बारे में सोचना चाहिए.'
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: टीम इंडिया को सुधारनी होगी बैटिंग
भारत की बैटिंग लाइनअप अब तक टूर्नामेंट में कंसिस्टेंसी लाने के लिए स्ट्रगल कर रही है. सिर्फ सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और शिवम दुबे ने ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा लगातार 3 डक और 15 रन की पारी ही खेल पाए हैं. तिलक वर्मा भी इनकंसिस्टेंट रहे हैं, और हार्दिक पांड्या बल्ले से कोई खास योगदान देने में नाकाम रहे हैं.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: हवा में नमी ज्यादा रहेगी
ह्यूमिडिटी काफी ज्यादा रहेगी, जिससे शाम को आउटफ़ील्ड पर कुछ ओस जम सकती है, टीमों को बॉलिंग और फ़ील्डिंग की स्ट्रेटेजी के लिए इस बात पर ध्यान देना होगा. कुल मिलाकर मौसम का अनुमान है कि दिन गर्म, ह्यूमिड और सूखा रहेगा, जो पूरे टी20 मैच के लिए सही है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup 2026 Live Updates: चेन्नई में टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड
भारत ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2 में से 2 जीत दर्ज की है. 'मेन इन ब्लू' ने यहां अपना पहला टी20आई नवंबर 2018 को खेला था, जब उन्होंने 6 विकेट बाकी रहते 182 रन का पीछा किया था. इसके अलावा तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी की वजह से मेजबान टीम ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 166 रन का पीछा किया था.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup Up 2026 Live Updates: रिंकू सिंह की वापसी
स्टार इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह भारतीय टीम में फिर से शामिल हो जाएंगे. भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बुधवार 25 फरवरी को इस बात को कंफर्म किया. रिंकु ने चेन्नई में भारत के कैंप को छोड़ा था और अपने पिता की तबियत खराब होने के बाद मंगलवार (24 फरवरी) शाम को घर लौट गए थे.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup Up 2026 Live Updates: क्रिकेट फैंस के लिए चेन्नई मेट्रो की फ्री सर्विस
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड क्रिकेट फैंस को उनके मैच टिकट दिखाने पर मुफ्त में सफर करने देगा. स्पेशनल क्यूआर कोड वाले फिजिकल टिकट ऑटोमैटिक फ़ेयर कलेक्शन गेट पर स्कैन किए जा सकते हैं और उस दिन के लिए वैलिड मेट्रो पास के तौर पर काम करेंगे. हर टिकट किसी भी मेट्रो स्टेशन और 'गवर्नमेंट एस्टेट' स्टेशन के बीच एक राउंड ट्रिप की इजाज़त देता है, जो एमए चिदंबरम स्टेडियम का सबसे नजदीकी स्टॉप है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup Up 2026 Live Updates: T20I में भारत बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 मुकाबले हुए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 10 और जिम्बाब्वे ने 3 बार जीत दर्ज की है.
IND vs ZIM Super 8, T20 World Cup Up 2026 Today Cricket Match Live Updates: सिकंदर रज़ा पूरी तरफ फिट
जिम्बाब्वे के खिलाड़ी रयान बर्ल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये साफ तौर से बताया है कि उनके कप्तान सिकंदर रजा 100 फीसदी फिट हैं, और वो भारत के खिलाफ इस अहम मुकाबले में जरूर खेलेंगे, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी.
India vs Zimbabwe Super 8, T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन का बड़ा टारगेट रखा था. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने शानदार पारी खेली और 59 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके. वहीं वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए.
इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इस मैच में भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़े. अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि हार्दिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन ठोक दिए. वहीं, तिलक वर्मा ने भी शानदार फिनिश दिया और 16 गेंदों में नाबाद 44 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, टिनोटेंडा मापोसा और कप्तान सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट झटके.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines