IND vs WI: Yashasvi Jaiswal ने चकनाचूर किया गौतम गंभीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, बस धवन-जाफर से रह गए पीछे

Yashasvi Jaiswal Gautam Gambhir: यशस्वी जायसवाल ने हेड कोच गौतम गंभीर के घर में ही खेलते हुए उन्हीं का 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है. यशस्वी 173 रनों की लाजवाब पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए हैं. उन्होंने खास मामले में किंग कोहली की भी बराबरी कर ली है, जबकि रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया है.

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल का जलवा रहा. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ने अपनी शानदार बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया. यशस्वी के आगे कैरेबियाई गेंदबाजी अटैक मजाक बनकर रह गया. उन्होंने जब चाहा जहां चाहा और जैसे चाहा अपने शॉट्स लगाए.

विज्ञापन

दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी 173 रन बना चुके हैं और अगले दिन भी अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने को बेकरार होंगे. यशस्वी ने अपनी इनिंग के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया. इस लिस्ट में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी शामिल रहा.

विज्ञापन

यशस्वी ने तोड़ा हेड कोच का रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल अपनी 173 रनों की नाबाद पारी के दौरान अब तक कुल 22 चौके जमा चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स की लिस्ट में यशस्वी का नाम अब दो बार शामिल हो गया है. यशस्वी ने गौतम गंभीर के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है. गंभीर ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट मैच के पहले दिन 167 रनों की लाजवाब पारी खेली थी.

यशस्वी ने टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ भी 179 रन ठोके थे. इस बार उन्होंने ओपनिंग-डे को 173 रन जड़े हैं. इस लिस्ट में टॉप पर वसीम जाफर का नाम है, जिन्होंने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट के पहले ही दिन 192 रन ठोक डाले थे. वहीं, शिखर धवन ने 2017 में 190 रन जड़े थे.

विज्ञापन

एशिया में सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर

24 साल की उम्र से पहले टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी ने यह पांचवीं बार 150 रनों का आंकड़ा पार किया है. इस लिस्ट में पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में यशस्वी से आगे सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन हैं. यशस्वी 23 साल की उम्र में एशिया क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

विज्ञापन

ब्रैडमैन ने 24 की उम्र से पहले 8 बार 150 प्लस की पारी खेली थी. यशस्वी ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी जमाते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए उन्होंने साई सुदर्शन संग मिलकर 193 रन जोड़े. कप्तान गिल के साथ भी यशस्वी तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप जमाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ