नई दिल्ली: महज 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट डेब्यू में हाहाकार मचा दिया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर सेंचुरी ठोक डाली। जायसवाल ने 16 गेंदों में अपना खाता खोला, फिर वे नहीं रुके। एक से एक शानदार शॉट खेलकर उन्होंने विंडीज के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। जायसवाल ने 215 गेंदों में 11 चौके ठोक शतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
टेस्ट डेब्यू में भारत से बाहर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल भारत से बाहर टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं वह टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और पृथ्वी शॉ ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ राजकोट में टेस्ट शतक जमाया था।
जायसवाल के शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम तालियों से गूंज उठा। जायसवाल ने शतक पूरा करने के बाद सीनियर्स के सम्मान में सिर झुकाया और रोहित शर्मा से वाहवाही बटोरी।
रोहित-यशस्वी ने विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी
इसी के साथ रोहित-यशस्वी ने विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। दोनों बल्लेबाजों ने 202 रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर का रिकॉर्ड तोड़ा।
टेस्ट डेब्यू पर भारत के सलामी बल्लेबाज के रूप में शतक
187 – शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2013
134 – पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018
100* – यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, डोमिनिका, 2023
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
209* – रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल, डोमिनिका, 2023
201 – वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर, मुंबई
159 – वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर, ग्रोस
153 – सुनील गावस्कर और चेतन चौहान, मुंबई
136 – सुनील गावस्कर और अंशुमन गायकवाड़, किंग्स्टन
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines