IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेहमान टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। बारबाडोज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरफ फ्लॉप रही। इस मैच में भारतीय टीम ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया था। जिसके बाद कई एक्सपर्ट्स ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए। इसी बीच कोच राहुल द्रविड़ ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के मुताबिक रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने के पीछे की वजह नए खिलाड़ियों को मौका देना और वर्ल्ड कप के लिए बैकअप ऑपशंस तैयार करना है। उनके मुताबिक कई खिलाड़ी फिलहाल रिकवर हो रहे हैं ऐसे में विश्वकप के लिए रिजर्व में शामिल खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए।
हम नए-नए लोगों को ट्रॉई कर रहे थे- राहुल द्रविड़
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कोच ने कहा कि ‘हम अगल-अलग खिलाड़ियों को ट्राई कर रहे थे। हम उन लोगों को चांस देना चाहते थे ताकि सबसे खराब स्थिति में भी उनके पास गेम टाइम हो। इससे हमें कुछ खिलाड़ियों के लिए फैसला करने का अवसर मिलता है। एशिया कप से पहले हमारे पास इस तरह की सीरीज में 2-3 मैच ही है। आप जानते हैं कि विराट और रोहित खेल रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘ईमानदारी से कहूं तो हमें बहुत अधिक जवाब नहीं मिलेंगे, लेकिन आप जानते हैं कि हमारे कई चोटिल खिलाड़ी एनसीए में हैं और उनके खेलने पर अनिश्चितता है। इसलिए हम कुछ और खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, ताकि अगर जरूरत पड़े तो वह खेल सकते हैं।’
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 40.5 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान किशन (55) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी वेस्टइंडीज टीम ने 36.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली।टीम की ओर से शाई होप ने सर्वाधिक 63* रन बनाए। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर (3) सबसे सफल गेंदबाज रहे।
संबंधित खबरें
राशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
16 mins agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
8 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
8 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
9 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
9 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
9 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
10 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines