IND vs WI LIVE Streaming Details: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने जा रही है. भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज में जीत दर्ज की और अब उनका लक्ष्य T20I सीरीज पर भी कब्जा जमाना है. वेस्टइंडीज और भारत, दोनों की T20 टीम मजबूत है, जिस वजह से यह सीरीज काफी रोमांचक बन सकती है. भारतीय टीम जीत के साथ पांच मैचों की इस सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी. आइए मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स पर नजर डालते हैं और पता करते हैं कि IND vs WI मैच फ्री में कैसे देख सकते हैं.
कब और कहां होगा IND vs WI मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर यानी आज पहला T20I मैच खेला जाने वाला है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यह मैच खेला जाने वाला है.
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I मैच शाम 7:00 बजे शुरू हो जाएगा. भारत-अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज के मैच 7:30 बजे शुरू हो रहे थे, लेकिन अब आधे घंटे पहले लाइव एक्शन शुरू होगा. बता दें कि दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर सकते हैं पहले T20I में ओपनिंग
कहां देख पाएंगे IND vs WI पहला T20I मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले T20I मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इंग्लिश, हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं में LIVE एक्शन उपलब्ध होगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी यह T20I मैच लाइव देखा जा सकता है. बता दें कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले का प्रसारण डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में होगा. फ्री डिश पर किसी भी तरह के मासिक सब्सक्रिप्शन या रिचार्ज की जरूरत नहीं होती है. इसी वजह से डीडी स्पोर्ट्स पर IND vs WI मैच फ्री में देखा जा सकेगा.
भारत और वेस्टइंडीज का T20I स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमार स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव OUT, अर्शदीप IN… पहले T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 4 बदलाव
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
27 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines